28/02/2026
News:- अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान पर हमला करने का दावा किया है। कुनार प्रांत में तालिबान लड़ाकों के हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की बात कही गई है। टोलो न्यूज ने तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के हवाले से यह जानकारी दी। अफगान सरकार का कहना है कि 23 पाक सैनिकों के शव उसके पास हैं और एक हेडक्वॉर्टर व 19 चौकियों पर कब्जा किया गया है।
अफगान डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्ला फितरत ने दावा किया कि कुछ सैनिकों को जिंदा पकड़ा गया और हथियार, टैंक जब्त किए गए। वहीं पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में ‘गजब लिल हक’ ऑपरेशन शुरू कर काबुल, नंगरहार समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तान का दावा है कि 72 अफगान लड़ाके मारे गए और कई चौकियां तबाह की गईं।
दोनों देशों के दावे अलग-अलग हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने कहा कि सिर्फ 2 सैनिक मारे गए। सीमा के कई इलाकों में अभी भी संघर्ष जारी है। हालिया हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।