05/05/2026
📢 हल्द्वानी में मीट बिक्री के नए नियम | नगर निगम सख्त
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बैठक में महापौर गजराज बिष्ट ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं।
👉 अब शहर में कोई भी मीट विक्रेता खुले में मांस नहीं बेच सकेगा।
👉 सभी दुकानदारों को मांस को ढककर ही बेचना अनिवार्य होगा।
⏳ इस नियम को लागू करने के लिए सिर्फ 3 दिन का समय दिया गया है।
⚠️ इसके बाद नियम तोड़ने वालों पर चालान और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।