Brijesh

Brijesh yes

Permanently closed.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में खरगोन पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। SP श्री...
27/04/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में खरगोन पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। SP श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में थाना कोतवाली पुलिस ने कड़िया सांसी गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी गई ₹23.30 लाख की पूरी नगदी बरामद की है।

Dr Mohan Yadav
Madhya Pradesh Police

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति व मध्यप्रदेष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक माननीय न्यायमूर्त...
26/04/2026

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति व मध्यप्रदेष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक माननीय न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा का रेलवे स्टेशन पर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

केन्द्रीय जेल ग्वालियर से 26 अप्रैल को होगा प्रदेशव्यापी “विशेष जेल लोक अदालत” का शुभारंभ प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश न्या...
25/04/2026

केन्द्रीय जेल ग्वालियर से 26 अप्रैल को होगा प्रदेशव्यापी “विशेष जेल लोक अदालत” का शुभारंभ

प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा करेंगे शुभारंभ

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने केन्द्रीय जेल पहुँचकर तैयारियों का लिया जायजा

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा केन्द्रीय जेल ग्वालियर से रविवार 26 अप्रैल को प्रात: 9.30 बजे प्रदेशव्यापी “विशेष जेल लोक अदालत” का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के प्रशासनिक न्यायाधिपति एवं कार्यकारी अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर न्यायमूर्ति श्री विवेक रुसिया और उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक सहित उच्च न्यायालय के अन्य न्यायमूर्तिगण मौजूद रहेंगे। केन्द्रीय जेल ग्वालियर में आयोजित होने जा रही “विशेष जेल लोक अदालत” से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अन्य जिलों में आयोजित हो रही जेल लोक अदालत भी जुड़ेंगीं।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शनिवार की शाम केन्द्रीय जेल ग्वालियर में पहुँचकर “विशेष जेल लोक अदालत” की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जेल अधीक्षक को गरिमामय ढंग से सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य मंच, बैठक व्यवस्था एवं लोक अदालत के लिए बनाए गए काउण्टर्स का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रियंक भारद्वाज, केन्द्रीय जेल के अधीक्षक श्री विदित सरवैया एवं एसडीएम ग्वालियर सिटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।



CM Madhya Pradesh

25/04/2026

इंदौर में दो मासूम बच्चों के अपहरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बेहद तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में इसका सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिला दिया।
जांच के दौरान यह सामने आया कि मामला अपहरण और फिरौती से जुड़ा था। इस गंभीर वारदात में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और प्रोफेशनल रवैया साफ नजर आया।
बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने इंदौर पुलिस की संवेदनशीलता और मुस्तैदी की सराहना करते हुए पूरी टीम का दिल से आभार जताया।
इस सफल ऑपरेशन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav की अगुवाई में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के प्रयासों को भी एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

जिपं. सीईओ ने ग्राम ककहरा गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देशमुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचा...
25/04/2026

जिपं. सीईओ ने ग्राम ककहरा गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीर सिंह चौहान ने आज ग्राम ककाहरा स्थित गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला में भूसे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, पानी की टंकी की सफाई कराने तथा गौशाला के आसपास छायादार और फलदार पौधे लगाने हेतु गड्ढे खोदने के स्पष्ट निर्देश दिए।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गौशाला के निकट बने पुराने तालाब का गहरीकरण कराने के निर्देश दिए। सीईओ ने गौशाला तक पहुंचने वाले सीसी रोड को गुणवत्तापूर्ण बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देश दिए।


Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#भिण्ड

भोपाल नगरीय क्षेत्र में रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन व पर्फेक्ट रोल के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि कान...
25/04/2026

भोपाल नगरीय क्षेत्र में रोलिंग पेपर, गोगो स्मोकिंग कोन व पर्फेक्ट रोल के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था व स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव रोके जा सकें।

Dr Mohan Yadav

ग्वालियर में हुई सिविल डिफेंस मॉकड्रिलबहोड़ापुर व पुलिस लाइन के आसपास के क्षेत्रों में रात्रि 8 से 8.30 बजे तक हुआ ब्लैक ...
24/04/2026

ग्वालियर में हुई सिविल डिफेंस मॉकड्रिल

बहोड़ापुर व पुलिस लाइन के आसपास के क्षेत्रों में रात्रि 8 से 8.30 बजे तक हुआ ब्लैक आउट

जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से शुक्रवार 24 अप्रैल को रात्रि सायंकाल 8 बजे बहोड़ापुर स्थित पुलिस लाइन में सिविल डिफेंस के अंतर्गत ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली, ब्लैक आउट उपाय, आपातकालीन निकासी तथा खोज व बचाव अभियान का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और नागरिक दोनों पूरी तरह तैयार रह सकें। यह मॉकड्रिल नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एहतियाती कदम के रूप में आयोजित की गई।
इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी श्री सी बी प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनु बेनीवाल सहित प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एनडीआरएफ का दल, फायरबिग्रेड का दल व स्वास्थ्य विभाग का अमला भी उपस्थित था।
मॉकड्रिल के दौरान घटना में घायल हुए लोगों को रेस्क्यू करने, फायर की घटना पर कंट्रोल करने तथा घायलों को उपचार के लिये ले जाने का प्रदर्शन किया गया।


CM Madhya Pradesh

24/04/2026

Address

Gwalior
Gwalior

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Brijesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share