25/06/2026
भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा दोगलापन आज इस वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है। अक्सर जो लोग सुबह से शाम तक नैरेटिव बनाने में लगे रहते हैं और बात-बात पर चिल्लाते हैं कि देश में डेमोक्रेसी खतरे में है, आज उनके मुंह पर ताला लग गया है।
इस वीडियो को ध्यान से देखिए और दोनों तस्वीरों के अंतर को समझिए। एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली है, जहां छात्र बिल्कुल सामान्य और शांतिपूर्ण माहौल में अपनी बात रख रहे हैं, उनके साथ कोई ज़्यादती नहीं हो रही। वहीं दूसरी तरफ केरल की तस्वीर है, जहां कांग्रेस समर्थित सरकार के राज में अपनी जायज मांगों और भारी फीस वृद्धि के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों पर किस बेरहमी से पानी की बौछारें की जा रही हैं और उनके साथ कैसा बर्ताव हो रहा है।
सोचने वाली बात यह है कि अगर यही घटना किसी बीजेपी शासित राज्य में हुई होती, तो ये तथाकथित लेफ्ट विंग के लोग अब तक छाती पीट रहे होते, इंटरनेशनल मीडिया तक बात पहुंच चुकी होती और हर तरफ लोकतंत्र की दुहाई द�