साहित्य अर्पण की पुस्तकों अखबारों और पत्रिकाओं वाली बातें।

  • Home
  • India
  • Ghaziabad
  • साहित्य अर्पण की पुस्तकों अखबारों और पत्रिकाओं वाली बातें।

साहित्य अर्पण की पुस्तकों अखबारों और पत्रिकाओं वाली बातें। साहित्य अर्पण लेखकों के लिए कार्यरत है अधिकतर जानकारी के लिए आप हमसे दिए गए नंबर पर जुड़ सकते हैं।

21/07/2026

आपकी पुस्तक का कवर कैसा दिखता है? क्या आपकी पुस्तक का कवर आपकी रचनाओं का सार है?

जरा भेजिए आपकी पुस्तक के कवर पेज की फोटो कमेंट सेक्शन में...

📚  समय का चक्र 📚    ( कथा -लघुकथा संग्रह) जीवन मूल्यों का कथा संसार           डॉ अनुज प्रभात                 . 'समय का च...
16/07/2026

📚 समय का चक्र 📚
( कथा -लघुकथा संग्रह)
जीवन मूल्यों का कथा संसार
डॉ अनुज प्रभात

. 'समय का चक्र' कथा और लघुकथा का ऐसा संग्रह है जिसमें 36 छोटी-बड़ी कहानियां हैं। यह संग्रह अपने समय की सामाजिक, पारिवारिक और मानवीय विडंबनाओं को सरल भाषा में अभिव्यक्त करने वाला एक विचारोत्तेजक संग्रह है। इसमें संकलित कहानियाँ और लघुकथाएँ किसी कृत्रिम रोमांच या असाधारण घटनाओं पर आधारित नहीं है वरन हमारे आसपास प्रतिदिन घटित होने वाले जीवन-सत्य पर आधारित है। इसमें आपको ऐसा लगेगा कि हम अपने आसपास की घटित घटनाओं से रूबरू हो रहें हैं। संवेदनशीलता की पराकाष्ठा इस संग्रह की
विशेषता है। कदाचित आप इसमें बहते हुए द्रवित न हो जाए। और यह तभी संभव है जब आप पढ़ेंगे। पढ़ने के लिए -
आप इसे प्रकाशन संस्थान - इंडिया नेटबुक्स लिमिटेड नोएडा -201301 से प्राप्त कर सकते हैं।
साथ ही यह अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है।
बुक में प्रिंट मूल्य -225 रुपए

साहित्य अर्पण पत्रिका विशेष रचनाएं आमंत्रित।साहित्य अर्पण ई पत्रिका के लिए रचनाएं आमंत्रित हैं। कृपया निम्नलिखित कॉलम के...
03/04/2026

साहित्य अर्पण पत्रिका विशेष रचनाएं आमंत्रित।

साहित्य अर्पण ई पत्रिका के लिए रचनाएं आमंत्रित हैं। कृपया निम्नलिखित कॉलम के अनुसार ही अपनी रचना भेजिएगा।

साहित्य विशेष
* कहानी (1000 शब्दों में)
* लघुकथा (500 शब्दों में)
* कविता (10 से 15 पंक्तियां )
* लेख आलेख (1000 शब्दों में)
* व्यंग्य (1000 शब्दों में)
* गजल, काव्य की विभिन्न विद्याएं, गीत, नज़्म,
* साक्षात्कार (1000 शब्दों में)
* पुस्तक समीक्षा(1000 शब्दों में)
* यात्रा वृतांत (1000 शब्दों में)

पाक कला विशेष
कलात्मक विशेष
फिल्मी दुनिया विशेष
क्रिकेट विशेष
पहेली विशेष
बाल दुनिया विशेष
कहानी
कविता
आर्ट
लेख

प्रकाशन निःशुल्क है पत्रिका आप सभी साहित्य अर्पण की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकेंगे। रचनाकार अपनी रचना दिए गए मेल id [email protected] पर भेज सकते हैं चयनित रचनाओं को स्थान दिया जाएगा।

रचना का शीर्षक व रचनाकार का नाम मेंशन करना न भूले। आपका चित्र भी अवश्य अटैच कीजियेगा।

पत्रिका sahityaarpan.com पर प्रकाशित होगी।

यदि कोई भी सदस्य साहित्य अर्पण के लिए साहित्य सेवा देना चाहे तो दिए गए qr code से पेटीएम कर सकते हैं। यह पूर्णतया ऐच्छिक है। इसे देने के लिए कोई भी बाध्यता नहीं है।

पत्रिका में बिजनेस एड्स के लिए आप संपर्क कर सकते हैं।

धन्यवाद
साहित्य अर्पण (दुबई)

12/11/2025

पुस्तक की जानकारी मुझे भेजने के लिए आप इस तरह का फॉर्मेट प्रयोग करें। 👇🏻

* सबसे पहले पुस्तक का नाम लिखें
* उसके नीचे आपकी पुस्तक के विषय में छोटा सा परिचय / या फिर पुस्तक में प्रयोग हुआ कोई key point (10 पंक्तियों से अधिक न हो)

*उसके नीचे आपकी पुस्तक को खरीदने का लिंक (यदि लिंक न हो तो जहां से उपलब्ध हो उनका फोन नंबर अवश्य उपलब्ध कराए)
*उसके बाद आपकी पुस्तक का प्रकाशन वर्ष
*आपकी पुस्तक का प्राइस
* लेखक का नाम

नोट – यह सब भेजते समय पुस्तक की क्लियर फोटो या फिर पुस्तक का पोस्टर भेजना न भूले।

ś𝙉𝙚𝙬 𝙍𝙚𝙡𝙚𝙖𝙨𝙚 📚यह पुस्तक आपको जीवन के अनेक अनुभवों से रूबरू कराएगी। कभी उतार तो कभी चढ़ाव से गुजरती जिंदगी। अनेक रंगों मे...
29/09/2025

ś𝙉𝙚𝙬 𝙍𝙚𝙡𝙚𝙖𝙨𝙚 📚

यह पुस्तक आपको जीवन के अनेक अनुभवों से रूबरू कराएगी। कभी उतार तो कभी चढ़ाव से गुजरती जिंदगी। अनेक रंगों में रंगी हुई जिंदगी। कभी दुख तो कभी सुखों से जोड़ती हुई जिंदगी। और जब आप इस जिंदगी को बेहद करीब से जानेंगे तो कह उठेंगे "मेरे घर आना ज़िन्दगी"

यह निम्नलिखित लिंक्स द्वारा प्राप्त की जा सकती है

Title : Mere Ghar Aana Zindagi

Author : Sudhir Adheer

Publishing year : 2025

Publisher : Taneesha Publisher

𝘎𝘦𝘵 𝘺𝘰𝘶𝘳 𝘤𝘰𝘱𝘺 𝘧𝘳𝘰𝘮 𝘺𝘰𝘶𝘳 𝘧𝘢𝘷𝘰𝘳𝘪𝘵𝘦 𝘦𝘊𝘰𝘮𝘮𝘦𝘳𝘤𝘦 𝘚𝘵𝘰𝘳𝘦.

Buy from Amazon 👇
https://www.amazon.in/dp/9349789329


Buy from Taneesha eStore 👇
https://www.taneeshapublishers.in/store/mere-ghar-aana-zindagi/


#पुस्तक #अमेजॉन

*प्रथम रश्मि* ऋतु गर्ग द्वारा हिंदी कविताओं के मनोरम संग्रह 'प्रथम रश्मि' के काव्यात्मक सौंदर्य में डूब जाइए। सोच-समझकर ...
25/09/2025

*प्रथम रश्मि*

ऋतु गर्ग द्वारा हिंदी कविताओं के मनोरम संग्रह 'प्रथम रश्मि' के काव्यात्मक सौंदर्य में डूब जाइए। सोच-समझकर रची गई इस पुस्तक में जीवन, भावनाओं और मानवीय अनुभवों के विभिन्न पहलुओं को उकेरने वाले छंद समाहित हैं। शीर्षक, जिसका अंग्रेजी में अर्थ है 'पहली किरण', काव्यात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नए दृष्टिकोणों के उदय का प्रतीकात्मक रूप से प्रतिनिधित्व करता है। पहाड़ों और पेड़ों के बीच सुनहरे सूर्योदय के साथ शांत परिदृश्य को दर्शाने वाली आवरण कलाकृति, कविता के चिंतनशील स्वरूप को पूरी तरह से पूरक करती है। चाहे आप कविता के शौकीन हों या समकालीन हिंदी साहित्य की खोजबीन करने वाले हों, यह पुस्तक सावधानी से बुने शब्दों के माध्यम से एक सार्थक यात्रा प्रदान करती है। पुस्तक का प्रारूप इसे इत्मीनान से पढ़ने और गहन चिंतन, दोनों के लिए आदर्श बनाता है। भारतीय साहित्य प्रेमियों के लिए एकदम सही, यह कविता संग्रह आपके निजी पुस्तकालय के लिए एक अद्भुत अतिरिक्त वस्तु या हिंदी कविता की बारीकियों की सराहना करने वाले किसी व्यक्ति के लिए एक विचारशील उपहार के रूप में कार्य करता है।

शब्दांकुर प्रकाशन समूह
पुस्तक प्रकाशन 2025
लेखिका श्री मति ऋतु गर्ग

खरीदने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर पुस्तक प्राप्त कर सकते हैं।
#प्रथम रश्मि #पुस्तक #अमेजॉन पर उपलब्ध है।
https://www.amazon.in/dp/B0FFZ488MY

"अधरो पर हूँ मौन धरे"कुछ नग़मे ज़िन्दगी तेरी राह में गुनगुना रहे है।दर्द की तान छिड़ी है, और हम मुस्कुरा रहे हैं।बिखर जयेंग...
24/09/2025

"अधरो पर हूँ मौन धरे"

कुछ नग़मे ज़िन्दगी तेरी राह में गुनगुना रहे है।
दर्द की तान छिड़ी है, और हम मुस्कुरा रहे हैं।

बिखर जयेंगे ख़ामोशी से एक रोज़... न समझ।
मेरे टूटे अल्फ़ाज़, देख...शोर मचा रहे हैं।

गिरे थे, वक़्त से.. जो लम्हे कभी, उन लम्हों में, आज भी जीये जा रहें हैं।
संभल कर बैठे हैं, बज़्म में तेरी
तुझे बना कर ग़ज़ल, हम गा रहे हैं।

दर्द की नोक पर, तूने क़िस्मत लिखी हम फिर भी तुझे हँस कर, जिए जा रहे हैं।

"अधरो पर हूँ मौन धरे"
एक ऐसी पुस्तक जिसमें लेखिका के जीवन भर के संघर्ष और उतार-चढ़ाव को कलमबद्ध कर अपने बड़े भाई और माता जी को समर्पित की है।
"ख्वाहिशे जीने की जो हर पल, पल रही है
बन कर जिंदगी देखो मौत साथ चल रही है।"
किताब की बहुचर्चित पंक्तियां हैं जिसकी सराहना बॉलीवुड अभिनेता राकेश श्रीवास्तव जी ने भी की।
लेखिका के जीवन के सभी पहलू जिसमें उसने संघर्ष किया, दुख पाया, खुद को संभाला, खुशी के क्षण को जिया। उनकी इस काव्य -संग्रह में आपको सब मिलेगा।

प्रकाशक: विधा प्रकाशन
पुस्तक प्रकाशन वर्ष: 2023
पुस्तक लेखिका: पूनम बागड़िया "पुनित"
पुस्तक मूल्य 150 + shipping charge

पुस्तक खरीदने के लिए आप कृप्या नीचे 👇🏻दिए गए नम्बर पर व्हाट्सअप कर सकते हैं।
8826730479 (only whatsapp)

आहान: एक अद्भुत प्रेरणा 📚🌸✍️ आशीष सिंघल 'अक्स'"पानी की एक बूँद !!अद्भुत दर्शन से परिपूर्ण,ह्रदय-ह्रदय को छूकर,जीवन के गह...
21/09/2025

आहान: एक अद्भुत प्रेरणा 📚🌸
✍️ आशीष सिंघल 'अक्स'

"पानी की एक बूँद !!
अद्भुत दर्शन से परिपूर्ण,
ह्रदय-ह्रदय को छूकर,
जीवन के गहरे भाव, विदग्ध सुंदर,
देखिये तो अनंत सागर बना,
बिन किसी अपेक्षा के बिन,
बिना किसी अभाव को ग्रहण किए…"

यह अनूठी काव्य-कृति प्रकृति, भारतीय संस्कृति और दर्शन पर आधारित चुनिन्दा कविताओं का एक अद्भुत संगम है, जो पाठकों की आत्मा को छू लेने और उनको एक पथ-प्रदर्शक की भांति प्रेरणादायक विचार प्रदान करने की विशिष्ट क्षमता रखती है। ‘भारतीय संस्कृति’ और ‘दर्शन’ की गहराइयों से प्रेरित यह कृति, जीवन को व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखने की दृष्टि प्रदान करते हुए चुनौतियों से दृढ़तापूर्वक लड़ने की प्रेरणा देती है। प्रकृति का वर्णन करते हुए यह काव्य-कृति हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक भी करती है। मैं पूर्णतया आशान्वित हूँ कि ‘आह्वान: एक अद्भुत प्रेरणा’ हमारी मित्र और मार्गदर्शक बनेगी तथा हम सबको एक बेहतर कल की ओर ले जाएगी।

💫 यह पुस्तक जीवन की गहराइयों और आध्यात्मिक प्रेरणाओं का एक अद्वितीय संगम है।
💫 इसमें शब्द केवल अक्षर नहीं, बल्कि आत्मा को झंकृत करने वाले “अहसास” हैं।
💫 यह आपको जीवन के सूक्ष्मतम सत्यों से रूबरू कराएगी और आपके भीतर नई ऊर्जा और चेतना का संचार करेगी।
👉🏻 अगर आप भी अपने जीवन में एक नई प्रेरणा और दृष्टि की तलाश में हैं, तो यह किताब आपके लिए है। इस किताब मै आप आध्यात्म, प्रेरणा, मानवता और जीवन के विविध पहलुओं से सम्बद्ध उन्मुक्त छंद नव कविता मिलेंगी l

📖 पुस्तक उपलब्ध है यहाँ:
🔗 YouTube परिचय: देखें https://www.youtube.com/watch?v=NaxUJxkx7cM
🛒 Amazon लिंक: खरीदें https://www.amazon.in/dp/B0D2T66F3F?ref=myi_title_dp
🛒 Flipkart लिंक: खरीदें https://www.flipkart.com/aahvaan-ek-adbhut-prerana/p/itmef2caff507bbc?pid=9789359926469
पुस्तक अभी अमेज़ोंन पर डिस्काउंट रेट पर मात्र 143/- रूपए मात्र में उपलब्ध है

🙏🏻 आपका सहयोग और स्नेह ही मेरी लेखनी की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
🌺 कृपया इसे पढ़ें, साझा करें और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें।

अपोजिशन के मांगेलाल से ना रहा गया । सीट पर बैठे - बैठे चिल्लाए, "स्वीट होम के एम डी कल्लू लाल पेशे से हलवाई हैं । उनकी स...
21/09/2025

अपोजिशन के मांगेलाल से ना रहा गया । सीट पर बैठे - बैठे चिल्लाए, "स्वीट होम के एम डी कल्लू लाल पेशे से हलवाई हैं । उनकी सीनियर स्कूल के पास गौशाला है । उनकी दुकान का सारा दूध वहां से आता है। उन्होंने आज तक काउ टैक्स नहीं दिया । उनके जानवर शहर की सड़कों पर वाहनों से रेस लगाते देखे जाते हैं । वे घरों के आगे गोबर कर जाते हैं । लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । ऐसे व्यक्ति को स्वच्छता का ठेका कैसे दिया जा सकता है ? डिप्टी साहब ठीक कह रहे हैं लायन कंपनी के राज में बहुत धांधलियां हुई हैं । कालिया साहब की हीरे की अंगूठी कचरे में चली गई । पार्षद रूमा का मंगलसूत्र भी न जाने कहां गुम हो गया है ।"
कालिया साहब ने कनखियों से रूमा को देखा और रमा ने कालिया साहब को । दोनों मुस्कुराए - हमें कोई शिकायत नहीं है ।
पिउन - कम सफाई सेवक राम प्रसाद ने चेतावनी दी - "मेयर साहब अपनी इस रामकहानी में यह ना भूल जाना की बिल्डिंग के व्हाइट वॉश का ठेका तू हमारे साढ़ू भाई मतीलाल को दिए का वादा किये हो । वरना यहीं ससुर के नाती सब जगह कचरा - कचरा कर देंगे । पलटन बुलावे कै पर जाइए। नरक यहीं देखै लगबो । समझयो कि नाहीं ।"
वह बीड़ी पीता हुआ हॉल से बाहर चला गया ।

ठेकों के बंटवारा हुआ कि नहीं ? जानने के लिये आज ही पढ़िये - *गधे ही गधे*

*वैधानिक चेतावनी*
“गधे ही गधे अपने रिस्क पर पढ़े ।
पेट गुड़गुड़ाने की आशंका है ।”

लेखक: *डॉ. नरेंद्र शुक्ल*
प्रकाशक: जिज्ञासा प्रकाशन, गाजियाबाद
पृष्ठ: 131
मूल्य: ₹230/-

*पुस्तक के लिए संपर्क करें:*
मोबाइल नं: 9316103436
इमेल: [email protected]

Address

Delhi
Ghaziabad
201001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when साहित्य अर्पण की पुस्तकों अखबारों और पत्रिकाओं वाली बातें। posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category