Faridabad Ki Awaj Gaurav Bhardwaj

Faridabad Ki Awaj Gaurav Bhardwaj Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Faridabad Ki Awaj Gaurav Bhardwaj, Art, Mcf113 Gali no 7b vishnu colony ballabgarh, Faridabad.

हरियाणवी फिल्मों के कलाकार देव भारद्वाज का दुखद निधन.... पियाला गांव, फरीदाबाद के थे निवासी...RIP Dev Bhardwaj
15/06/2026

हरियाणवी फिल्मों के कलाकार देव भारद्वाज का दुखद निधन.... पियाला गांव, फरीदाबाद के थे निवासी...
RIP Dev Bhardwaj

15/06/2026
बहुत ही हस्मुक कलाकार स्टार पैप्सी शर्मा हमारे बीच नहीं रहें भगवान उनकी आत्मा को  शांति दे और उनके परिवार को इस दुःख सहन...
08/06/2026

बहुत ही हस्मुक कलाकार स्टार पैप्सी शर्मा हमारे बीच नहीं रहें भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुःख सहनें की शक्ति दें 🕉️ shanti om😭😭😭🙏

फरीदाबाद की नेहरू कालोनी के बाद आदर्श कॉलोनी और नेहरू कॉलोनी सहित कई कॉलोनी को उजाडा जाएगा, अब कांग्रेस नेता विजय प्रताप...
07/06/2026

फरीदाबाद की नेहरू कालोनी के बाद आदर्श कॉलोनी और नेहरू कॉलोनी सहित कई कॉलोनी को उजाडा जाएगा, अब कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने संभाला मोर्चा

फरीदाबाद । सालों से बसे गरीब लोगों को उजाडऩे के विरोध में नेहरू कालोनी संघर्ष समिति के तत्त्वाधान में बड़ी तदाद में लोग एकत्र हुए और लोगों ने आहवान किया किया जिस सरकार को लोगों ने चुना, उसी सरकार ने लोगों के लिए इतनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। भीषण गर्मी के बीच उनके आशियानों को उजाड़ा जा रहा है। नेहरू कालोनी संघर्ष समिति की अपील पर शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ,जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, मोहसीन खान एवं इशान्त कथुरिया सहित अनेक नेता नेहरू कालोनी में लोगों के बीच पहुंचे। पीडि़त लोगों ने अपना दुखड़ा बताते हुए कहा कि किस तरह भाजपा सरकार में निर्दयता केे साथ उन्हें उजाड़ा जा रहा है। जबकि वोट लेने के भाजपा नेताओं ने वायदा किया था कि आप लोगों की झुग्गियों को पक्का किया जाएगा। लेकिन, आज यहाँ बसे गरीब लोगों को उजाडऩे का काम ये निर्दयी सरकार कर रही है। नेहरू कालोनी संघर्ष समिति ने स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोग ये सोचे कि आज नेहरू कालोनी उजड़ रही है तो उनका नम्बर नहीं आएगा। बल्कि आदर्श कालोनी, राहुल कालोनी, कल्याणपुरी झुग्गी,दयाल नगर, एसी नगर सहित सैकड़ों कालोनियों पर बारी बारी बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे दुख की घड़ी में सभी लोगों को एक होना पड़ेगा। समिति ने सभी विपक्षी दलों से रविवार को होने वाले विशाल धरने में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि आनंगपुर की तरह यहाँ भी कमेटी बनाकर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी और पूरे देश के नेता इस आंदोलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर विजय प्रताप ने कहा कि ये गरीब, मजदूर की लड़ाई है और इस लड़ाई में पूरी तरह से लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से बड़ी तादाद में लोग यहाँ पर रहने को आए, उस समय काँग्रेस सरकार में नेहरू जी ने सभी को यहाँ रहने के लिए आश्रय दिया। काँग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाया है, जबकि बीजेपी गरीबों को उजाडऩे का काम कर रही है। विजय प्रताप ने कहा कि ये जमीन लोगों की है और इस पर उनका हक है, किसी भी कीमत पर अपना हक़ नहीं छोड़ेंगे।फरीदाबाद की नेहरू कालोनी के बाद आदर्श कॉलोनी और नेहरू कॉलोनी सहित कई कॉलोनी को उजाडा जाएगा, अब कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने संभाला मोर्चा

फरीदाबाद । सालों से बसे गरीब लोगों को उजाडऩे के विरोध में नेहरू कालोनी संघर्ष समिति के तत्त्वाधान में बड़ी तदाद में लोग एकत्र हुए और लोगों ने आहवान किया किया जिस सरकार को लोगों ने चुना, उसी सरकार ने लोगों के लिए इतनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। भीषण गर्मी के बीच उनके आशियानों को उजाड़ा जा रहा है। नेहरू कालोनी संघर्ष समिति की अपील पर शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ,जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, मोहसीन खान एवं इशान्त कथुरिया सहित अनेक नेता नेहरू कालोनी में लोगों के बीच पहुंचे। पीडि़त लोगों ने अपना दुखड़ा बताते हुए कहा कि किस तरह भाजपा सरकार में निर्दयता केे साथ उन्हें उजाड़ा जा रहा है। जबकि वोट लेने के भाजपा नेताओं ने वायदा किया था कि आप लोगों की झुग्गियों को पक्का किया जाएगा। लेकिन, आज यहाँ बसे गरीब लोगों को उजाडऩे का काम ये निर्दयी सरकार कर रही है। नेहरू कालोनी संघर्ष समिति ने स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोग ये सोचे कि आज नेहरू कालोनी उजड़ रही है तो उनका नम्बर नहीं आएगा। बल्कि आदर्श कालोनी, राहुल कालोनी, कल्याणपुरी झुग्गी,दयाल नगर, एसी नगर सहित सैकड़ों कालोनियों पर बारी बारी बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे दुख की घड़ी में सभी लोगों को एक होना पड़ेगा। समिति ने सभी विपक्षी दलों से रविवार को होने वाले विशाल धरने में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि आनंगपुर की तरह यहाँ भी कमेटी बनाकर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी और पूरे देश के नेता इस आंदोलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर विजय प्रताप ने कहा कि ये गरीब, मजदूर की लड़ाई है और इस लड़ाई में पूरी तरह से लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से बड़ी तादाद में लोग यहाँ पर रहने को आए, उस समय काँग्रेस सरकार में नेहरू जी ने सभी को यहाँ रहने के लिए आश्रय दिया। काँग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाया है, जबकि बीजेपी गरीबों को उजाडऩे का काम कर रही है। विजय प्रताप ने कहा कि ये जमीन लोगों की है और इस पर उनका हक है, किसी भी कीमत पर अपना हक़ नहीं छोड़ेंगे।

डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ की बैठक सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा प्रतिबंधित दवाइ...
06/06/2026

डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ की बैठक

सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा प्रतिबंधित दवाइयां न रखने/बेचने बारे दिये निर्देश

फरीदाबाद – प्रतिबंधित दवाइयों पर अंकुश लगाने के प्रयासों के चलते डीसीपी बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने 3 जून को लघु सचिवालय बल्लभगढ़ स्थित अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बल्लभगढ़ जॉन के केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों ने भाग लिया। इस दौरान केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों को अपनी-अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा प्रतिबंधित दवाइयां न रखने/बेचने बारे आवश्यक निर्देश दिये गये।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आपराधिक मामलों पर कार्रवाई करने तथा प्रतिबंधित दवाइयों पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिसके चलते पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़, प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बुधवार को एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया है। गोष्टी के दौरान उपस्थित संचालकों को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधित दवाइयां के बारे में अवगत कराया गया। उन्हें निर्देशित किया गया कि स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां ना तो रखी जाएगी और ना ही बेची जाएगी। सभी संचालकों द्वारा अपनी दुकानों पर अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित किया जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि सीसीटीवी कैमरा में दुकान के अन्दर व बाहर का क्षेत्र पूर्णत: कवर हो।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि प्रतिबंधित दवाइयों के दुरुपयोग को रोकने के लिए केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए प्रतिबंधित दवाइयां स्टोर पर ना रखी जाये और ना ही बेची जाये। किसी भी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि को बिल्कुल भी बढ़ावा न दिया जाए साथ ही मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध दवाइयों का उचित रिकॉर्ड रखा जायेगा।

बैठक में निर्देश दिए गए कि यदि कोई व्यक्ति किसी प्रतिबंधित दवा को खरीदने आता है अथवा किसी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होती हैं, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जाये, ताकि समय रहते आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए पुलिस एवं केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों के बीच समन्वय होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालक कानून का पालन करेंगे तथा नशा पर अंकुश लगाने में फरीदाबाद पुलिस का सहयोग करेंगे।

बैठक में उपस्थित केमिस्ट/मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कुरुक्षेत्र में लिव-इन रिलेशन में रह रही महिला द्वारा शॉपकीपर की ह*त्या के मामले में नई चीजें सामने आई हैं। 46 साल के रा...
19/05/2026

कुरुक्षेत्र में लिव-इन रिलेशन में रह रही महिला द्वारा शॉपकीपर की ह*त्या के मामले में नई चीजें सामने आई हैं। 46 साल के राम अवतार और आरोपी शालू की मुलाकात 10 महीने पहले मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
एक साल पहले बीमारी के चलते राम अवतार की पत्नी रेखा की मौ*त हो गई थी। पत्नी की मौ*त के बाद राम अवतार अकेलेपन से परेशान था। इसलिए दूसरी शादी करने के लिए अपनी प्रोफाइल एक मैट्रिमोनियल साइट पर रजिस्टर कर दी। उधर, दिल्ली के नरेला की रहने वाली शालू के पति की करीब डेढ़ साल पहले मौ*त हुई थी और वो किसी पार्टनर की तलाश में थी।

दोनों की वेबसाइट पर ही बातें शुरू हुई और फिर नंबर एक्सचेंज हुए। करीब 8-10 महीने दोनों ने डेटिंग की। इसके बारे में राम अवतार ने अपने परिवार और बच्चों को बता दिया था। इसके बाद दोनों लिव-इन में रहने लगे और कुछ दिनों बाद ही शालू ने राम अवतार की ह*त्या कर दी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने से मौ*त हुई है।

26 दिन पहले ही दोनों लिव-इन में रहने लगे

पुलिस जांच के मुताबिक, शालू ने अपने नए रिश्ते के बारे में अपने भाई-भाभी को बताया था। 20 अप्रैल को राम अवतार ने शालू को अपने पास रहने के लिए बुला लिया। शालू दिल्ली से अपने दोनों बच्चों के साथ बस से कुरुक्षेत्र पहुंची थी। इसके बाद दोनों लिव-इन में रहने लगे।

शालू के पास पहली शादी से बेटी रिया (18) और बेटे चिराग (14) हैं। शालू उन दोनों को साथ लेकर राम अवतार के घर रह रही थी। राम अवतार के भी तीन बेटी और एक बेटा है। उसे लगा था कि उसका परिवार फिर से पूरा हो गया है, लेकिन राम अवतार की बेटी शुभम के मुताबिक, शालू उसके पिता पर नई चीजें लाने का दबाव बनाने लगी थी।

महंगे सामान की करती थी डिमांड
👇👇👇👇👇👇👇👇
शुभम का आरोप है कि शालू लगातार महंगे सामान की डिमांड करती थी। पिता ने उसके कहने पर नया फ्रिज, अलमारी और बेड खरीदा था। इतना ही नहीं, शालू के बेटे चिराग का कुरुक्षेत्र के अच्छे स्कूल में एडमिशन भी करवाया गया। इन 26 दिनों में करीब 5 से 7 लाख रुपए खर्च करवा दिए गए।

ऐशो आराम के लिए झगड़ा करती रहती
👇👇👇👇👇👇👇👇
शुभम के मुताबिक शालू के आने के बाद घर का खर्च बढ़ने लगा। इसके बाद पिता ने शालू के बेटे का कुरुक्षेत्र के अच्छे स्कूल में एडमिशन भी करा दिया, लेकिन शालू फिर भी महंगी चीजें खरीदने के लिए झगड़ा करती रहती थी।

रामअवतार के चीखने की आवाज आई
👇👇👇👇👇👇👇👇
शुभम के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह अपने भाई-बहनों के साथ नीचे कमरे में थी। उसके पिता, शालू और उसके बच्चे ऊपर कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे उसके पिता के चीखने की आवाज आई। जब वह ऊपर कमरे में गई तो शालू ने उसे नीचे भेज दिया। कुछ देर बाद जब वह दोबारा वहां पहुंची तो उसके पिता फोल्डिंग पर पड़े हुए थे।

सिर पर चोट, मुंह से झाग निकल रहा था

शुभम ने आगे बताया कि उसके पिता के सिर पर चोट थी और उनके मुंह से सफेद झाग निकल रहा था। उसने तुरंत अपने चाचा सुरेश कुमार को फोन किया, जिन्होंने उन्हें तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें LNJP सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया।

SHO बोले- शालू पर केस दर्ज किया
👇👇👇👇👇👇👇
थाना सिटी SHO सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रामअवतार की जहरीला पदार्थ खाने के कारण मौ*त हो गई है। उसकी बेटी के बयान पर शालू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। श*व का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

फोरिंसिक एक्सपर्ट बोले- सिर में चोट लगी थी

फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि राम अवतार के सिर में चोट लगी थी, जिससे अंदर ब्लीडिंग हुई। इसके अलावा, उनकी आंख के पास, होंठ और नाक पर भी चोटें लगी थीं।

24 घंटे में दूसरी बार पीएम मोदी की देश से भावुक अपील - "सोना न खरीदें, तेल बचाएं!" 🚨🚩 दुनिया भर में गहराते आर्थिक संकट औ...
12/05/2026

24 घंटे में दूसरी बार पीएम मोदी की देश से भावुक अपील - "सोना न खरीदें, तेल बचाएं!" 🚨

🚩 दुनिया भर में गहराते आर्थिक संकट और पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वडोदरा से देश के नाम एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण संदेश दिया है।

पिछले 24 घंटों में यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सीधे तौर पर सहयोग की मांग की है।

⚠️ "दशक का सबसे बड़ा संकट"

प्रधानमंत्री ने वडोदरा में सरदार धाम छात्रावास के उद्घाटन के दौरान कहा कि, "अगर कोरोना सदी का सबसे बड़ा संकट था, तो पश्चिम एशिया का युद्ध इस दशक का सबसे बड़ा संकट है।"

उन्होंने आगाह किया कि वैश्विक अस्थिरता का असर भारत पर भी पड़ रहा है, जिससे निपटने के लिए हर नागरिक का योगदान जरूरी है।

📍 पीएम मोदी की '7 बड़ी अपील' (जो हर भारतीय को जानना जरूरी है):

1️⃣ सोने की खरीद टालें: पीएम ने आग्रह किया है कि जब तक हालात सामान्य न हों, सोने की खरीदारी न करें। इससे देश का कीमती विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange) बच सकेगा। 🥇❌

2️⃣ ईंधन की बचत: पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम से कम करें। ⛽📉

3️⃣ पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं: मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें। 🚌🚊

4️⃣ कार पूलिंग: जिनके पास कार है, वे अकेले चलने के बजाय 'कार पूलिंग' को बढ़ावा दें। 🚗👥

5️⃣ डिजिटल वर्क: सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 'वर्क फ्रॉम होम' और 'वर्चुअल मीटिंग्स' को प्राथमिकता दी जाए। 💻🏠

6️⃣ विदेशी यात्रा और खर्च: अनावश्यक विदेशी यात्राओं और खर्चों से बचें। ✈️🚫

7️⃣ वोकल फॉर लोकल: विदेशी सामान के बजाय स्थानीय उत्पादों को अपनाकर 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को मजबूत करें। 🇮🇳✨

💡 क्यों की गई यह अपील?
पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और वैश्विक सप्लाई चेन बाधित हुई है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और डॉलर के मुकाबले रुपये को बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने ये कड़े लेकिन जरूरी कदम उठाने का आह्वान किया है।

"जब हमने मिलकर कोरोना को हराया है, तो इस संकट से भी अवश्य पार पा जाएंगे।" - पीएम मोदी

📢 आपकी क्या राय है? क्या हम सब मिलकर देशहित में इन सुझावों का पालन करने के लिए तैयार हैं? ! 🙏🇮🇳

Address

Mcf113 Gali No 7b Vishnu Colony Ballabgarh
Faridabad
121004

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Faridabad Ki Awaj Gaurav Bhardwaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category