जनता की आवाज सरकार के द्वार

  • Home
  • India
  • Didwana
  • जनता की आवाज सरकार के द्वार

जनता की आवाज सरकार के द्वार हक की आवाज सरकार तक पहुंचनी चाहिए

28/08/2026

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं! 🪢❤️
भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और पवित्र रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

26/08/2026

रक्षाबंधन का त्योहार आ रहा है ओर इधर इस पवित्र रिश्ते को लेकर काॅमेडी बन रही है , जिसमें बहन ओर बुआ का गिफ्ट व भेष को लेकर मजाक उङाया जा रहा है। जबकि मेरे मतानुसार कोई भी बहन गिफ्ट के लिए भाई के राखी नही बांधती है, बल्कि भाई के अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी उम्र की कामना को लेकर राखी बांधती है। पैसे के लिए कुछ भी बनाएंगे
#रिश्ते_नाते #भाई_बहन #राजस्थान #त्योहार

17/08/2026

सरकार स्कूलों में विडीयो और फोटोग्राफी पर प्रतिबंध अच्छा निर्णय है अगर कोई अध्यापक भी कोई विडीयो बनाते हुए पाये जाते हैं तो उन्हें तुरंत बर्खास्त करें

15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

आइए, राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित होकर एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को सशक्त बनाएं और आत्मनिर्भर , समृद्ध एवं विकसित भारत तथा राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दें

11/08/2026

कारण क्या है भाई

फलोदी के लोहावट में श्रीमती भंवरी विश्नोई की हत्या और उनकी बेटियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अभी तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस-प्रशासन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए आश्वासन के अनुसार मांगी गई पांच दिन की समय-सीमा भी पूरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

इस मामले को लेकर समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पूर्व विधायक श्री किसनाराम विश्नोई जी सहित समाज के कई लोग आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं।

मुख्य आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करे और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करे। आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी से समाज में रोष बढ़ता जा रहा है।

11/08/2026

नदी में हाथी की लाश बही जा रही थी। एक कौए ने लाश देखी तो प्रसन्न हो उठा, तुरंत उस पर आ बैठा।

यथेष्ट मांस खाया। नदी का जल पिया। उस लाश पर इधर-उधर फुदकते हुए कौए ने परम तृप्ति की डकार ली।

वह सोचने लगा, अहा! यह तो अत्यंत सुंदर यान है, यहां भोजन और जल की भी कमी नहीं। फिर इसे छोड़कर अन्यत्र क्यों भटकता फिरूं?

कौआ नदी के साथ बहने वाली उस लाश के ऊपर कई दिनों तक रमता रहा। भूख लगने पर वह लाश को नोचकर खा लेता, प्यास लगने पर नदी का पानी पी लेता।

अगाध जलराशि, उसका तेज प्रवाह, किनारे पर दूर-दूर तक फैले प्रकृति के मनोहरी दृश्य-इन्हें देख-देखकर वह विभोर होता रहा।

नदी एक दिन आखिर महासागर में मिली उसे अपना गंतव्य प्राप्त हुआ।

सागर से मिलना ही उसका चरम लक्ष्य था, किंतु उस दिन लक्ष्यहीन कौए की तो बड़ी दुर्गति हो गई।

चार दिन की मौज-मस्ती ने उसे ऐसी जगह ला पटका था, जहां उसके लिए न भोजन था, न पेयजल और न ही कोई आश्रय। सब ओर सीमाहीन अनंत खारी जल-राशि तरंगायित हो रही थी।

कौआ थका-हारा और भूखा-प्यासा कुछ दिन तक तो चारों दिशाओं में पंख फटकारता रहा, अपनी छिछली और टेढ़ी-मेढ़ी उड़ानों से झूठा रौब फैलाता रहा, किंतु महासागर का ओर-छोर उसे कहीं नजर नहीं आया।

आखिरकार थककर, दुख से कातर होकर वह सागर की उन्हीं गगनचुंबी लहरों में गिर गया। एक विशाल मगरमच्छ उसे निगल गया।

शारीरिक सुख में लिप्त मनुष्यों की भी गति उसी कौए की तरह होती है, जो आहार और आश्रय को ही परम गति मानता है।

साभार दैनिक जीवन

06/08/2026

प्रदीप रावत भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में दमदार खलनायक की भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका जन्म 21 जनवरी 1952 को राजस्थान के झालावाड़ में हुआ। उन्होंने महाभारत में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर पहचान बनाई। इसके बाद सरफरोश, लगान, गजनी और बाहुबली: द बिगिनिंग जैसी फिल्मों में अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। आज वे भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय चरित्र अभिनेताओं में गिने जाते हैं।
नमन

06/08/2026

हत्यारों का पता लगाओ

11 साल पहले डांगावास हत्या कांड हुए खूनी संघर्ष के सभी 40 आरोपी बरी, फिर उन पांच दलित मेघवालों को किसने मारा था ??
मृतक - 1. रतनाराम मेघवाल 2. पोकराम मेघवाल 3. पांचाराम मेघवाल 4. खेमाराम मेघवाल 5. गणपतराम मेघवाल कि हत्या किसने कि????
साबित हो रहा है न्याय गरीब की जद में नहीं है!

सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार  कलयुग का रंग जिने और मरने का ढंग मेरे अनुसार जो जिन्दा है वो मर गया औरजो मर गय...
06/08/2026

सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार
कलयुग का रंग
जिने और मरने का ढंग
मेरे अनुसार जो जिन्दा है वो मर गया और
जो मर गया वो जिन्दा है

मामला सुना तो आप लोगों की तरह मैं भी आश्चर्य चकित रह गया अरे यार मार्केट में ये भी सुविधा आ गई है। समाज की कितना तरक्की कर गया ऑनलाइन में।
बाकी तो अब मैं क्या ही बोलूं ...

ईश्वर शिवचरण गुप्ता जी अपने श्रीचरणों में स्थान दे 🙏

06/08/2026

Action
🚨 राजस्थान सरकार का अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ तेज!

गोचर भूमि, जोहड़, चारागाह, सरकारी भूमि या किसी भी सार्वजनिक जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जा रही है।

⏳ स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

इसके बाद प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। कई मामलों में अतिक्रमण करने वालों की जानकारी और फोटो भी सार्वजनिक की जा सकती है।

👉 यदि किसी ने सरकारी या सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, तो समय रहते स्वयं हटा लें।

# Rajasthan # sarkar

Address

Jayal
Didwana
341023

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जनता की आवाज सरकार के द्वार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category