07/01/2026
"मौलाना साहब की इमदाद"
हमारे गांव कुङली की शाही जामा मस्जिद में लगभग 25 वर्षों तक इमामत करने वाले मौलाना कारी सैयद रमजान अली साहब अपनी उम्र संबधी तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण इमामत करने में असमर्थ होने के चलते गांव और समाज की लंबी सेवा उपरांत सेवा निवृत्त हुए ।।
कल दिनांक 5 जनवरी 2025 मौलाना साहब के घर में उनके बच्चों की शादी के मोकै पर दोनों बासों के लोगों ने मिलकर एक लाख तिरानवै हजार रुपये की इमदाद की ।।
इस दौरान दोनों बासों से एकत्रित खी गयी राशी मौलाना साहब को साफा पहनाकर सौंपी गई व सम्मान किया गया कार्यक्रम में दोनों बासों के कौमी बुजुर्ग उपस्थित रहे ।
मौलाना साहब ने सभी ग्रामवासीयों का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में शाही मस्जिद कमेठी के सदर सूबेदार शोकत अली खां पूर्व सदर जनाब नवाब खां, इमाम शाही मस्जिद कुङली जनाब मोहम्मद आरिफ साहब व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे ।।