Abhishek Kumar Pandey

Abhishek Kumar Pandey This Page is created to Satire, News, Information of New Technology, Jokes, Shero-Shayari, Two line Shero-Shayari, Political satire & Et cetera.

You can Follow me on YouTube
YouTube Channel: ABHiASMS
Link: www.youtube.com/c/abhiasms

दुनिया बहुत खूबसूरत है और इस खूबसूरत दुनिया में कुछ खूबसूरत लोग ऐसे भी हैं, जो आपको बिना बताए आपसे प्रेम करते हैं ! आपको...
11/12/2025

दुनिया बहुत खूबसूरत है और इस खूबसूरत दुनिया में कुछ खूबसूरत लोग ऐसे भी हैं, जो आपको बिना बताए आपसे प्रेम करते हैं !
आपको पता नहीं होता या पता होता भी है तो आप विश्वास नहीं कर पाते..🙄
दुनिया ऐसे ही लोगों से खूबसूरत बनती है...
जो अनकहा प्रेम करतें हैं ।
जो बस ! आपकी एक झलक या आपकी आवाज़ सुन के खुश हो लेते हैं...
जो कभी नहीं जान पाते कि वो प्रेम में हैं और
इस अहसास को बिना लालच के जी रहे होतें हैं...!

आप अपने बारे में जितना नकारात्मक होतें हैं।
वो आपको लेकर उतने ही ज्यादा सकारात्मक होतें हैं..! उन्हें आपकी कमियों और आपकी नाकामियों से कुछ लेना देना नहीं होता है..
वो बस आपकी मुस्कुराहट से पूरे दिन की मुस्कान चुरा लेते हैं और आपकी उदासी से पूरे दिन की उदासी।

इसीलिए आप अपने आप को कम न आंके
आपको पता नहीं है लेकिन…
आप किसी के लिए पूरे दिन की मुस्कान हैं...!

एक वन साईडेड दिखाई पड़ने वाले
शीशे के उस पार वो आपको देखते हैं..!

17/11/2025

कालिख कांड से जुड़ा हुआ है वायरल CMHO डॉ. बबिता खरे का वायरल ऑडियो..?

बड़े-बड़े बस "बड़ी-बड़ी" बात करते रह गए,एक आया और महफ़िल लूट के चला गया..!
25/01/2025

बड़े-बड़े बस "बड़ी-बड़ी" बात करते रह गए,
एक आया और महफ़िल लूट के चला गया..!

उस मुल्क़ की सरहद को कोई छू नहीं सकता,जिस मुल्क़ की सरहद की निगेहबान हैं आँखें..!A "Great Salute" For Our 'Warriors'    ...
15/01/2025

उस मुल्क़ की सरहद को कोई छू नहीं सकता,
जिस मुल्क़ की सरहद की निगेहबान हैं आँखें..!
A "Great Salute" For Our 'Warriors'

जीना यहाँ मरना यहाँ... इसके सिवा जाना कहाँ,कल खेल में हम हो न हों गर्दिश में तारे रहेंगे सदा!Remembering the Greatest Sh...
14/12/2024

जीना यहाँ मरना यहाँ... इसके सिवा जाना कहाँ,
कल खेल में हम हो न हों गर्दिश में तारे रहेंगे सदा!

Remembering the Greatest Showman of Indian Cinema on his Birth Anniversary

*।।प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 02.11.2024।।*      *नशा विरोधी अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये बहरी पुलिस ने लगभग 96 हजार रु...
02/11/2024

*।।प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 02.11.2024।।*

*नशा विरोधी अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये बहरी पुलिस ने लगभग 96 हजार रुपये कीमती मशरुके के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पहुँचाया जेल ।*

*आरोपियों से 25 हजार 500 रुपये कीमती 85 शीशी अवैध मादक पदार्थ आनरेक्स सहित 2 नग मोबाइल एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कुल कीमती 95 हजार 500 रुपये का मशरुका किया जप्त।*

*सीधी ।* पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बहरी निरी. राकेश बैस के नेतृत्व में बहरी पुलिस ने 95 हजार 500 रुपए कीमती मसरूका 85 नग आनरेक्स कफ सिरप मय परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल व 2 मोबाइल फ़ोन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला किया गया पंजीबद्ध ।

*मामला विवरण* थाना प्रभारी बहरी को दिनाक 01.11.2024 को क़स्बा भ्रमण के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली की कि एक होण्डा साइन मोटरसाइकल क्रमांक एमपी 53 जेडडी 4051 मे दो व्यक्ति एक अदद बोरी मे ओनरेक्स कफ सिरफ लेकर ग्राम सोनतीर डढिया, परसवार रोड़ मे खड़े है जो बिक्री करने हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहे है। थाना प्रभारी बहरी द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जाकर उनके निर्देशन में एक टीम गठित कर रवाना किये जो टीम रवाना होकर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम सोनतीर डढिया परसवार रोड में मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर दो व्यक्तियो को मोटरसाइकल व एक अदद बोरी भरी सहित पकड़ा गया जो मुखबिर के बताये अनुसार मोटरसाइकल क्रमांक एमपी 53 जेडडी 4051 जिसमे एक व्यक्ति मोटरसाइकल मे बैठा मिला व एक व्यक्ति मोटरसाइकल के पास जमीन मे बैठा मिला व वही पर मोटरसाइकल के पास एक अदद पीले रंग की बोरी भरी हुई मिली। जिनसे नाम पता पूछा गया जो मोटरसाइकल मे बैठा व्यक्ति अपना नाम विकाश कुमार दीक्षित उर्फ मतलबी पिता विजय प्रसाद दीक्षित उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम डढिया थाना बहरी जिला सीधी एवं जमीन पर बैठा व्यक्ति अपना नाम राहुल पटेल पिता नकछेदी पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम राजघढ पोस्ट हिनौती थाना अमिलिया जिला सीधी का होना बताया। उपरोक्त संदेहियो की तलासी ली गयी जो संदेही विकाश दीक्षित के पास एक अदद एन्ड्राइड मोबाईल फ़ोन तथा संदेही राहुल पटेल के पास से एक नीले रंग का एन्ड्राइड मोबाइल फ़ोन मिला साथ ही बरामद बोरी की तलासी ली गयी जिसमे बोरी के अन्दर पालीथीन तथा एक झोला के अंदर ओनरेक्स कफ सिरफ मिली जिसकी गिनती करायी गयी जिसमे कुल 85 शीशी ओनरेक्स कफ शिरफ कीमती 25 हजार 500 रुपये पायी गयी। संदेहियो से उक्त मादक पदार्थ के परिवहन तथा विक्रय के संबंध में वैध कागजात मांगा गया जो नही होना बताये। आरोपीगणो का उक्त कृत्य धारा 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल अधिनियम के तहत दण्डनीय पाये जाने से मौके से साक्षियों के समक्ष 85 शीशी आनरेक्स कफ सिरफ कीमती 25,500/- रूपये तथा परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. क्र. एमपी 53 जेडडी 4051 होंडा साइन कीमती 50,000/- दो नग मोबाइल फ़ोन कीमती 20,000 कुल कीमती 95,500 रूपये जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

07/10/2024
घर लौटते परिंदों को देखा है,ना किसी से आगे बढ़ने की होड़ है;ना किसी से पीछे छूट जाने का डर..!
18/09/2024

घर लौटते परिंदों को देखा है,
ना किसी से आगे बढ़ने की होड़ है;
ना किसी से पीछे छूट जाने का डर..!

Address

Delhi
Delhi
110001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Abhishek Kumar Pandey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Abhishek Kumar Pandey:

Share