Street Play- Aajeevika by Asmita Theatre

Street Play- Aajeevika by Asmita Theatre Street play Aajeevika

Street play Aajeevika by Asmita Theatre talks about providing women with equal employment opportunities in every field rather than restricting them to roles defined by the society.

11/11/2025
03/10/2025

'Jis Lahore Nai Dekhya Woh Jamyai Nai' (जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याइ नई) is a well known classical indian play Set in 1947, it is the story of a Muslim family  migrated to Pakistan and is allotted a haweli by the custodian. 

01/10/2025

Book tickets online for Jis Lahore Nai Dekhya Woh Jamyai Nai in Delhi-NCR on BookMyShow which is a Hindi theatre-plays play. happening at Shri Ram Centre: Delhi

28/09/2025

Book tickets online for Ambedkar Aur Gandhi in Delhi-NCR on BookMyShow which is a Hindi theatre-plays play. happening at Shri Ram Centre: Delhi

18/09/2025

अस्मिता थियेटर गांधी महोत्सव: सामाजिक, राजनीतिक और वैचारिक विमर्श पर आधारित तीन प्रासंगिक समकालीन नाटकों का मंचन।

18 सितंबर, सायं 7 बजे:
भीष्म साहनी लिखित नाटक 'कबिरा खड़ा बज़ार में' का मंचन त्रिवेणी कला संगम, तानसेन मार्ग, मण्डी हाऊस, नई दिल्ली मे होगा। नाटक में संगीत डॉ संगीता गौड़ का हैं।
नाटक मे प्रवेश निशुल्क है। पहले आइए, पहले प्रवेश पाइए। आडिटोरियम मे प्रवेश 6:40PM पर प्रारम्भ होगा।
आप स्वयं नाटक देखने आइए और अपने दोस्तों को भी इसकी सूचना फारवर्ड कर Asmita Theatre Group के युवा अभिनेताओं को प्रोत्साहित कर सहयोग कीजिए। नाटक के सह निर्देशक काकोली गौड़ नागपाल और प्रिंस नागपाल है।

2 अक्टूबर, सायं 7 बजे: 'अम्बेडकर और गाँधी' नाटक का मंचन श्री राम सेंटर, मंडी हाउस, नई दिल्ली में होगा। सुप्रसिद्ध नाटककार राजेश कुमार लिखित 'अम्बेडकर और गाँधी' नाटक का निर्देशन अरविन्द गौड़ ने किया है। संगीत डॉ. संगीता गौड़ का हैं। नाटक के टिकट बुक माई शो पर उपलब्ध है।
https://in.bookmyshow.com/plays/ambedkar-aur-gandhi/ET00345285

3 अक्टूबर, सायं 7 बजे:
सुप्रसिद्ध साहित्यकार असग़र वजाहत लिखित चर्चित नाटक 'जिस लाहौर नइ देख्या ओ जम्याइ नइ' का मंचन श्रीराम सेंटर, मण्डी हाऊस में मंचन होगा। नाटक में संगीत निर्देशक डाॅ संगीता गौड़ हैं। नाटक के टिकट BookMyShow पर उपलब्ध हैं।
https://in.bookmyshow.com/plays/jis-lahore-nai-dekhya-woh-jamyai-nai/ET00334302

अस्मिता थियेटर: प्रतिबद्ध नाटकों के बेमिसाल 32 साल।

#भीष्म_साहनी
#कबिरा_खड़ा_बज़ार_में #भीष्मसाहनी



#महात्मा_गांधी #भीमरावअंबेडकर #भीमरावअंबेडकर

ाहत #जिस_लाहौर_नई_देख्या_ओ_जम्याइ_नई

07/09/2025

इस वर्ष का 'कारवां-ए-हबीब सम्मान' सुप्रसिद्ध निर्देशक देवेन्द्र राज अंकुर जी को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान कालजयी रंगकर्मी एवं वरिष्ठ निर्देशक हबीब तनवीर साहब की स्मृति में प्रतिवर्ष दिया जाता है।
'कारवां-ए-हबीब तनवीर सम्मान' चयन समिति के सदस्यों ने वरिष्ठ रंगकर्मी, कहानी का रंगमंच के प्रणेता और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व निदेशक देवेन्द्र राज अंकुर जी को इस सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय किया है।
'कारवां-ए-हबीब सम्मान' 2025 के लिये देवेन्द्र राज अंकुर जी को बधाई और अशेष शुभकामनाएं!

इस वर्ष की चयन समिति में वरिष्ठ रंग-समीक्षक जयदेव तनेजा, रंगकर्मी, अभिनेता एवं रंग-शिक्षक अमिताभ श्रीवास्तव, सुपरिचित नाटककार एवं संस्कृतिकर्मी राजेश कुमार, सुप्रसिद्ध पत्रकार व साहित्यकार गीता श्री, सिनेमा और रंगमंच की चर्चित अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, हबीब तनवीर की संस्था नया थियेटर के प्रमुख रामचन्द्र सिंह, समकालीन रंगमंच पत्रिका के संपादक और रंग-समीक्षक राजेश चन्द्र, रंग-निर्देशक, कवि एवं समीक्षक ईश्वर शून्य, नारीवादी एक्टिविस्ट और स्त्रीकाल पत्रिका के संपादक संजीव चंदन, वरिष्ठ रंगकर्मी और फिल्मकार उपेन्द्र सूद (एन. एस. डी. 1981 बैच) शामिल हैं।
समिति ने बहुमत से इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिये श्री देवेन्द्र राज अंकुर जी के नाम का चयन किया।

'कारवां-ए-हबीब' सम्मान की सलाहकार समिति के सदस्यों सुप्रसिद्ध साहित्यकार और नाटककार असग़र वजाहत, वरिष्ठ साहित्यकार उदयप्रकाश, वरिष्ठ रंग-निर्देशक, अभिनेता और रा. ना. वि. के पूर्व निदेशक रामगोपाल बजाज ने सर्वसम्मति से इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिये श्री देवेन्द्र राज अंकुर जी के नाम का अनुमोदन किया।

प्रसिद्ध रंगकर्मी और निर्देशक हबीब तनवीर की स्मृति में दिया जाने वाला यह बहुप्रतिष्ठित सम्मान पूर्व में क्रमश: अनामिका हक्सर (2018), प्रसन्ना (2019), उषा गांगुली (2020, मरणोपरांत), राम गोपाल बजाज (2021), राजेश कुमार (2022), भानु भारती (2023) और जयदेव तनेजा (2024) को प्रदान किया जा चुका है।

'कारवां-ए-हबीब' सम्मान चयन और सलाहकार समिति के सम्मानित सदस्यों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद।
हबीब तनवीर साहब की वैचारिक , सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रंगमंच सहित साहित्य, संस्कृति, समाज और राजनीति के क्षेत्र में विशिष्ट, जनपक्षधर और समग्र योगदान के लिये प्रतिवर्ष किसी एक व्यक्तित्व को ‘कारवां-ए-हबीब सम्मान‘ प्रदान किया जाता है। यह सम्मान और नाट्योत्सव 'कारवां-ए-हबीब तनवीर', विकल्प साझा मंच और अस्मिता थियेटर ग्रुप की तरफ़ से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
-संयोजक, 'कारवां-ए-हबीब' सम्मान समिति।

#हबीब_तनवीर #कारवां_ए_हबीब_सम्मान #देवेन्द्र_राज_अंकुर

02/09/2025
17/08/2025

आपको श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, नई आशाएँ, उत्साह और उपलब्धियाँ लेकर आये।

#श्रीकृष्णजन्माष्टमी #श्री_कृष्ण_जन्माष्टमी #जन्माष्टमी

08/08/2025

आज 8 अगस्त को स्वदेश दीपक लिखित चर्चित नाटक 'कोर्ट मार्शल' देखिए। समय: सायं 7 बजे। स्थान: श्रीराम सेंटर, मण्डी हाऊस, नई दिल्ली।
कृपया आप स्वयं नाटक देखने आइए और इस सूचना को अपने दोस्तों को फारवर्ड कर Asmita Theatre Group को सहयोग कीजिए।
टिकट बुक माई शो पर उपलब्ध हैं।
https://in.bookmyshow.com/plays/court-martial/ET00331285
अस्मिता थियेटर: प्रतिबद्ध रंगकर्म के बेमिसाल 32 साल।

Reviews about play
"Tight pace of Swadesh Deepak's Court Martial... not to be missed." – Kavita Nagpal, Hindustan Times

"Arvind Gaur's hard hitting realism... his intelligent approach... strong play by Swadesh Deepak." – Aruna Ahluwalia (E. News)

"Kudos to Court Martial... a drama that goes beyond the limits of drama." – The Indian Express

"The Asmita team has created a marvellous piece of theatre out of a wonderful script... don't miss it. The time spent watching the play is well worth it." – Smita Nirula, The Pioneer
"Stealing the scene with revolt as the theme... Court Martial is an engrossing display of theatre for social awareness." – Sushama Chadha (The Times of India)

"Excellent Performance.. Swadesh Deepak's brilliant script... memorable production by the Asmita team and Arvind Gaur." – Romesh Chandra The Hindu

"Mirror of the Society: Court Martial is not just a play, but more aptly the real picture of the Indian society that brings us face to face with the caste-based feudalism, The play presents the truth very much prevalent in the Indian society. – Amit Kumar, Rastriya Sahara.

The strength of the play lies in its powerful dialogues that take it forward." -Alok Nandan

"Not Just a Play: ‘Court Martial’ is not just a play written by Swadesh Deepak, directed by Arvind Gaur & enacted by Asmita-artistes. It is a burning truth of the Indian Society. This Asmita-presentation has proved to be a soothing experience, after many years, for Swadesh Deepak who created a countrywide flutter through this play."
– Ajit Rai , Navbharat Times.

About the play
Court Martial, written by Swadesh Deepak and directed by Arvind Gaur is a story of recruit Ram Chander who is tried for murdering one of his officers and injuring another. The Court Martial is presided by a war veteran. Col. Surat Singh has witnessed many 'life-and-death' situations. But this trial puts him in a q***r position, so far unknown to him, and during the course of interrogation, he realizes that the issues at stake are much larger than what meets the eye. Court Martial presents a combination of legal and poetic justice.

Cast - Credits
Actors: Susan Brar, Bajrang Bali Singh, Prabhakar Pandey, Karan Khanna, Sahil Mukhi, Rawal Mandatha Singh, Ashutosh Singh, Ankur Shrama, Sanjeev Sisodia, Ashutosh Yadav, Sumit Anand, Ritesh Ojha, Jitendra Bhagat, Vinod Panesar, Yangshin Hemlata and team.

#कोर्टमार्शल #कोर्ट_मार्शल #स्वदेश_दीपक
#स्वदेशदीपक #अस्मिता_थियेटर #अस्मिताथियेटर Swadesh Deepak's Court Martial directed by Arvind Gaur , Swadesh Deepak

Address

Delhi

Telephone

+919711100036

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Street Play- Aajeevika by Asmita Theatre posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Street Play- Aajeevika by Asmita Theatre:

Share