09/08/2026
हरियाणा की BJP प्रदेश अध्यक्षा द्वारा जंतर मंतर पर हुए छात्रों-युवाओं के जन आंदोलन पर सनसनीखेज आरोप 👇
📍“आंदोलन में विदेशी ताकतों का साथ लिया…”
📍“उस आंदोलन में अराजकता…… उस आंदोलन में आंतकवादी…..”
📍“हर तरीक़े की, जो बात मुझको नहीं कहनी चाहिए, वो चीजें उपलब्ध थी…”
BJP और मोदी-नायब सरकार से सीधे है-:
1. क्या पेपर लीक पर न्याय मांगने वाले हमारे बच्चे आंतकवादी हैं?
2. क्या पेपर लीक पर न्याय मांगने वाले हमारे बच्चे अराजकता फैला रहे हैं, क्या वे देशद्रोही हैं?
3. क्या हिंदुस्तान के लाखों युवा, जो अपनी सरकार से न्याय मांगने संसद के बाहर शांतिप्रिय आंदोलन कर रहे थे, वे विदेशी ताकतों के इशारे पर ये कर रहे थे? क्या बीजेपी सरकार में न्याय मांगना राष्ट्रद्रोह है?
4. BJP अध्यक्ष हमारे आंदोलनकारी युवाओं द्वारा किस चीज या वस्तुओं के इस्तेमाल की और इशारा कर आरोप लगा रही हैं - क्या आपका इल्ज़ाम ड्रग्स के इस्तेमाल की और है? क्या ये देश के निर्भीक और निडर हमारे बच्चों पर इशारों इशारों में कीचड़ उछालने की कोशिश नहीं?
5. BJP नेताओं ने हमारे युवाओं से इतनी नफ़रत क्यों पाल रखी है?
क्या ये सही नहीं कि BJP सांसद कंगना रनौत हमारे Gen Z युवाओं को जेनरेशन गटर बुलाती हैं? BJP सांसद निशिकांत दूबे उल्टा युवाओं पर इल्ज़ाम लगाते हैं कि वो पेपर लीक को बहाना (excuse) बना रहे हैं?
क्या यह सही नहीं कि BJP के प्रांतीय इंटलेक्चुअल सेल के पूर्व कन्वीनर व नेता टी.जी. मोहन दास तो जंतर मंतर पर युवाओं पर गोली तक चलाने की बात करते हैं?
असल में पूरे देश में हो रहे युवाओं के विरोध के चलते बीजेपी नेता अनर्गल इल्ज़ामों को लगा देश के युवाओं को बदनाम करने पर उतारू हैं ।
याद रखें कि सब याद रखा जाएगा ।
देश के युवाओं पर इल्ज़ामात की राजनीति का गांधीवादी व प्रजातांत्रिक जबाब अवश्य मिलेगा । Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Indian National Congress - Haryana Indian National Congress #हरियाणा #कानून_व्यवस्था