05/09/2025
आज दिनांक 05-09-2025 को दानापुर विधानसभा क्षेत्र के गोला रोड, बेली रोड से टी-पॉइंट तक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय झा तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा के निर्देशानुसार "सुशासन का सार, आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महासचिव श्री विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसके अंतर्गत हर घर तक विकास का मॉडल पहुँचाने का काम किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दानापुर विधानसभा प्रभारी धीरज कुशवाहा, पटना महानगर उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, दानापुर नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार, दानापुर प्रखंड अध्यक्ष श्री मनोज कुमार, खगौल नगर अध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता, प्रखंड महासचिव श्री रिंकू कुमार, श्री नागेन्द्र कुमार सिंह, श्री नीरज कुमार, श्री राजू ठाकुर, श्री अरुण सिंह, श्री उमाशंकर सिंह पटेल, अजय कुमार सिन्हा, शशि भूषण कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की पुस्तिका एवं स्टीकर घर-घर तक पहुँचाए गए। जनता ने श्री नीतीश कुमार के प्रति विश्वास और समर्थन व्यक्त किया।
Janata Dal (United)