05/03/2026
19 फरवरी 2026 को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन का पावन कार्यक्रम आप सभी के सहयोग, आशीर्वाद और सहभागिता से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह आयोजन केवल विवाह संस्कार नहीं, बल्कि हमारी एकता, सामाजिक समरसता और सशक्त संगठन का जीवंत प्रमाण बना।
समाज के सभी पदाधिकारियों, भामाशाहों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय का हृदय से आभार, जिनके समर्पण और सहयोग से यह भव्य आयोजन संभव हो पाया।
नवविवाहित जोड़ों को हार्दिक आशीर्वाद — उनका दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास, समृद्धि और संस्कारों से परिपूर्ण हो।
आइए, इसी एकजुटता और सेवा भाव के साथ समाज के उत्थान हेतु निरंतर कार्य करते रहें...!!