06/07/2026
5 years of क्या खूब गए 📕
Presenting हे भगवान in these trying times.
✨ 🧿 🌙
भगवान तो अब यहाँ रहे नहीं
पूरा संसार बदल गया
मैंने ना देखी सूरत उनकी
सिर्फ़ पढ़ी है सीरत उनकी
दिखे वो कैसे मैंने सोचा
देखे बिना माटी से सींचा
दिन रात भर आराधना में बीता
देख बाहर असमंजस दिल टूटा
भगवान क्या तू असत्य है?
सिखाया तूने क्या
इंसान ने क्या सीखा
ख़ुश नहीं है कोई अंदर से
भौतिक चीज़ों में है डूबा
हे भगवान
देख तेरी दुनिया में कैसा तमाशा चल पड़ा है
हर कोई बस पैसा खोज रहा है
पहले तुझे पूजते थे
अब तेरे नाम पर ही
इंसान, इंसान को ठग रहा है|
Thanks to the alien invasion(AI), my words have a voice now.
Hypocrisy is at its peak.
💭क्या आप ख़ुद से सही सवाल पूछ रहे हो?