जैन अध्यात्मिक पोस्ट - आत्मिक

  • Home
  • India
  • Bhopal
  • जैन अध्यात्मिक पोस्ट - आत्मिक

जैन अध्यात्मिक पोस्ट - आत्मिक जैन अध्यात्मिक पोस्ट - आत्मिक
📚 जैन धर्म की प्रभावना 🎪 तीर्थदर्शन 🎤जैन भजन 📜जैन प्रश्नावली
(1)

ये दुर्लभ मनुष्य पर्याय गवाने के लिए नहीं परिणामों को सम्हालने के लिये मिली है!!
31/08/2026

ये दुर्लभ मनुष्य पर्याय गवाने के लिए नहीं परिणामों को सम्हालने के लिये मिली है!!

सरलता जिनकी पहचान थी,भोलेपन में जिनकी महानता थी।चेहरे पर सदा शांति, हृदय में करुणा अपार,ऐसे भगवान के चरणों में बारंबार न...
30/08/2026

सरलता जिनकी पहचान थी,
भोलेपन में जिनकी महानता थी।
चेहरे पर सदा शांति, हृदय में करुणा अपार,
ऐसे भगवान के चरणों में बारंबार नमन हजार। 🙏

भगवान का जीवन हमें सिखाता है कि
सच्ची महानता दिखावे में नहीं,
बल्कि सरलता, त्याग, तप और आत्मशुद्धि में होती है। 🌿

जय जिनेंद्र 🙏
णमो अरिहंताणं 🙏

वो ही रिश्ते लाजवाब होते है, जो अहसानों ने नहीं,अहसाँसों से बने होते है....
30/08/2026

वो ही रिश्ते लाजवाब होते है, जो अहसानों ने नहीं,
अहसाँसों से बने होते है....

काकागंज के आदिबाबा निशदिन दर्शन दइयो...। ये भावना जैन समाज के लोगों में रहती है। काकागंज मंदिर मुख्य रूप से 1008 श्री आद...
30/08/2026

काकागंज के आदिबाबा निशदिन दर्शन दइयो...। ये भावना जैन समाज के लोगों में रहती है। काकागंज मंदिर मुख्य रूप से 1008 श्री आदिनाथ भगवान के अतिशय के लिए जाना जाता है। कहते हैं सच्चे मन से प्रार्थना करो तो यहां प्रत्येक मनोकामना पूर्ण होती हैं। हर रविवार को दर्शनार्थियों का मेला लगा रहता है। 640 वर्ष प्राचीन इस मंदिर में वेदियों की नवीन स्थापना की जा रही है। मंदिर का जीणोद्धार किया जा रहा है। स्वर्णवेदियों में बने सिंहासन पर भगवान को विराजमान किया जा रहा है। रजास्थान के कलाकार मंदिर को नया रूप में देने में जुटे हुए हैं। काकागंज मंदिर में प्रथम वेदी पर भगवन आदिनाथ मूलनायक है। साथ में पाश्र्वनाथ भगवान और मुनीसुव्रत विराजमान हैं। दूसरी वेदी पर मूलनायक चंद्र प्रभु विराजमान थे, इस वेदी का पुनर्निर्माण हो चुका है और तीसरी वेदी पर मूल नायक महावीर स्वामी विराजमान हैं। इस वेदी का पुनर्निर्माण कर स्वर्णिम वेदी पर रजत चौबीसी प्रतिष्ठित की गयी है।

नंदीश्वर द्वीप रचना, मंगलगिरी तीर्थक्षेत्र, सागरआप सभी दर्शन करने अवश्य पधारे🙏🙏🙏
29/08/2026

नंदीश्वर द्वीप रचना, मंगलगिरी तीर्थक्षेत्र, सागर
आप सभी दर्शन करने अवश्य पधारे🙏🙏🙏

सुबह आंख खुलते ही जिनेन्द्र प्रभु के दर्शन हो जाना जैसे पूरा दिन सुकून में निकलना।
29/08/2026

सुबह आंख खुलते ही जिनेन्द्र प्रभु के दर्शन हो जाना जैसे पूरा दिन सुकून में निकलना।

रक्षाबंधन पर्व - वात्सल्य पर्व - संकल्प दिवस
28/08/2026

रक्षाबंधन पर्व - वात्सल्य पर्व - संकल्प दिवस

किसी इंसान को दर्द देना इतना आसान है, जितना आसान होता है समंदर में पत्थर फेंकना। और दर्द मिटाना उतना ही मुश्किल है, जितन...
28/08/2026

किसी इंसान को दर्द देना इतना आसान है, जितना आसान होता है समंदर में पत्थर फेंकना। और दर्द मिटाना उतना ही मुश्किल है, जितना समंदर में फेंके हुये उस पत्थर को वापस निकालना।

🙏 किसी के दिल को दुखाने से पहले एक बार जरूर सोचिए… क्योंकि शब्दों का घाव दिखाई नहीं देता, लेकिन बहुत गहरा होता है। 🙏
ऐसे ही आध्यात्मिक संदेशों के लिए हमें Follow करें।
#मुनिश्रीसुधासागरमहाराज
#सुधासागरमहाराज #जैनधर्म #जैनदर्शन #जैनसंत #जैनमुनि #अहिंसा #करुणा #मानवता

🪷 जैन धर्म में रक्षाबंधन की कथाजैन परंपरा के अनुसार हस्तिनापुर में राजा पद्मराय के समय अकंपनाचार्य के नेतृत्व में लगभग 7...
28/08/2026

🪷 जैन धर्म में रक्षाबंधन की कथा
जैन परंपरा के अनुसार हस्तिनापुर में राजा पद्मराय के समय अकंपनाचार्य के नेतृत्व में लगभग 700 जैन मुनि वर्षायोग के लिए ठहरे थे।
इसी दौरान राजा के मंत्री बलि ने उन मुनियों का अपमान करने और उन्हें कष्ट पहुँचाने का प्रयास किया। परिस्थितियाँ गंभीर होने पर मुनि विष्णुकुमार ने अपने तप और आध्यात्मिक सामर्थ्य का उपयोग करके मुनियों की रक्षा की और बलि को अपने गलत कार्य से रोका।
🙏 संदेश क्या है?
जैन धर्म में रक्षाबंधन का मूल संदेश केवल “भाई बहन की रक्षा” तक सीमित नहीं है, बल्कि—
“धर्म की रक्षा, साधु-संतों के प्रति श्रद्धा और अहिंसा-धर्म की रक्षा” से जुड़ा हुआ माना जाता है।
आत्मा से जुड़िए… धर्म से जुड़िए…
और आत्मकल्याण के इस पावन सफर में हमारे साथ चलिए। 🙏
👉 Follow करें | नमोस्तु 🙏
#जैनरक्षाबंधन #रक्षाबंधन #जैनधर्म #जैनसमाज #जैनसंस्कृति #जैनपरंपरा #अहिंसापरमोधर्म #धर्मकीरक्षा #साधुसंतोंकीसेवा #विष्णुकुमारमुनिराज #700मुनियोंकीरक्षा #हस्तिनापुर

जिस घर में सुबह की शुरुआतजय जिनेन्द्र, प्रेम, सम्मान और मधुर संवादसे होती है,वहाँ आपसी दूरी और कटुताके लिए जगह नहीं रहती...
27/08/2026

जिस घर में सुबह की शुरुआत
जय जिनेन्द्र, प्रेम, सम्मान और मधुर संवाद
से होती है,
वहाँ आपसी दूरी और कटुता
के लिए जगह नहीं रहती।

Address

Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जैन अध्यात्मिक पोस्ट - आत्मिक posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category