Marun

Marun Natures

16/07/2026

पैसा फेंक तमाशा देख
९/७/२६

गुज़र गया आँखों के सामने,
यह एक दृश्य सुहाना।
जिसके पीछे छिपा हुआ है,
एक गुज़रा हुआ ज़माना।।

भूली बिसरी यादें मन में,
फिर करती हैं कोलाहल।
करती हैं प्रेरित इसको,
कहती हैं लौटकर फिर वहीं चला।।

लौट चली फिर मैं बचपन में,
माँ के हाथों से खजाना।
वे पीछे पीछे भागें,
तुम रुक कर उन्हें चिढ़ाना।

पिता के पैर की आहट आयी,
हो गया जोश सब ठंडा।
याद आ गया उनका थप्पड़,
उनका प्यारा सा डंडा।

यौवन क्या आया जीवन में,
बदल गयी तस्वीर।
जीवन के संग्राम हेतु,
मिल गयी एक हमसफ़ीर।

भूला बचपन याद आया,
घर में आयी एक किलकारी।
दादा-दादी बनकर फिर से,
माँ-बाप ने ओढ़ ली जिम्मेदारी।

हँसता गाता जीवन बीता,
आया अब इसका चौथापन।
याद आ रहा फिर से बचपन,
याद आ रहा फिर अपनापन।

जीवन है चलचित्र समय का,
यह खेल है कुछ वर्ष महीनों का।
पैसा फेंक तमाशा देख,
छोड़ो तुम ख़्वाब हसीनों का।

23/06/2026
23/06/2026

Jodhpur

20/06/2026
गर्मी बहुत है , पेड़ 🌴 लगाओ जीवन बचाओ
18/06/2026

गर्मी बहुत है , पेड़ 🌴 लगाओ जीवन बचाओ

18/06/2026

Address

Bihar Agriculture University
Bhagalpur
813210

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Marun posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category