Raja entertainment

Raja entertainment मेरे फेसबुक पेज पर इतने भाई लोग हैं प्यार दुलार अपने भाई को #ऐसी भाई पर आशीर्वाद बना दे रे #एक से एक कलाकार का वीडियो आपको मिलेगा इस फेसबुक पेज पर ❤️❤️

नित जीवन के संघर्षों से,जब टूट चुका हो अन्तर्मन;तब सुख के मिलेसमन्दर का,*रह जाता कोई अर्थ नहीं।*जब फसल सूख करजल के बिन,त...
28/06/2026

नित जीवन के संघर्षों से,
जब टूट चुका हो अन्तर्मन;
तब सुख के मिले
समन्दर का,
*रह जाता कोई अर्थ नहीं।*

जब फसल सूख कर
जल के बिन,
तिनका-तिनका बन
गिर जाये;
फिर होने वाली वर्षा का,
रह जाता कोई अर्थ नहीं।

सम्बन्ध कोई भी हो लेकिन,
यदि दुःख में साथ न दें अपना;
फिर सुख में उन सम्बन्धों का,
रह जाता कोई अर्थ नहीं।

छोटी-छोटी खुशियों के क्षण,
निकले जाते हैं रोज़ जहाँ;
फिर सुख की नित्य प्रतीक्षा का,
रह जाता कोई अर्थ नहीं।

मन कटुवाणी से आहत हो,
भीतर तक छलनी हो जाये;
फिर बाद कहे प्रिय वचनों का,
रह जाता कोई अर्थ नहीं।

सुख-साधन चाहे जितने हों,
पर काया रोगों का घर हो;
फिर उन अगनित सुविधाओं का,
रह जाता कोई अर्थ नहीं।


रामधारी सिंह *"दिनकर"*

Address

Raja Yadav �
Begusarai
BIHAR

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raja entertainment posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share