The Poetic Talk

Call Contact the establishment

The Poetic Talk "The Poetic Talk" हिन्दी कविता, गीत व ग़ज़ल, एवं साहित्यिक चर्चाओं को समर्पित मंच है।

19/07/2026

ऐसे लौटा हूॅं मैं उसकी चौखट से ।
जैसे कोई प्यासा लौटे पनघट से।

सच कैसा दिखता है, ये उनसे पूछो,
लोग अभी जो लौट के आए मरघट से।

चाॅंद जटाओं में जो खोंसे बैठे हैं,
गंगा जी निकली हैं उनकी ही लट से।

उम्मीदों की मतपेटी खुलने को है,
ऊॅंट न जाने बैठेगा किस करवट से।

साथ में रहने की ख़्वाहिश भी जागेगी
आजिज़ आ जायेंगे जब वो खटपट से।

अब उन पर दस्तक देना बेमानी है,
जो दरवाज़े खुल जाते थे आहट से।

© अभिषेक अग्निहोत्री

Address

Bareilly
234123

Telephone

+917087939464

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Poetic Talk posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to The Poetic Talk:

Shortcuts

Share

Category