08/09/2018
आंख खुलते ही Facebook से जुड़ जाता हूँ
argument जीतने की खातिर दोस्तों से लड़ जाता हूँ।
insta पर popularity देख कर मैं रिश्ते बनाता हूँ
मुझसे मिलिए मैं देश का भविष्य कहा जाता हूँ।
प्यार के नाम पर crush की pic पर दिल वाला react कर देता हूँ,
ज़िम्मेदारी के नाम पर अपनी राय Facebook पर share कर देता हूं,
गुस्से के नाम पर घोटालों की खबर पढ़ गुस्से वाला emoji बना देता हूँ,
और तो और मीम देख कर हंसी ठहाके वाला smiley banana भी नहीं भूलता हूं।
बस ऐसे ही मैं सारा दिन गुजार देता हूं,
मुझसे मिलिए मैं देश का भविष्य कहा जाता हूँ।
दोस्त को मिस करता हूं तो उसे मीम में टैग करता हूं,
घरवाले भी एड हैं प्रोफ़ाइल में तो कुछ आपत्तिजनक शेयर करने से डरता हूं।
कोई हो ऑनलाइन मतलब नहीं,
मैं randomly दिन रात news feed refresh किया करता हूं,
मुझसे मिलिए मैं देश का भविष्य कहा जाता हूँ।
Girlfriend से ब्रेकअप होते ही,
अगले ही पल tinder download कर लेता हूँ।
उसे कोसते कोसते रात दिन,
Right swipe मारता फिरता हूँ।
Breakup patch up में ही सारा दिन उलझा रहता हूं,
मुझसे मिलिए मैं देश का भविष्य कहा जाता हूँ।
यादों को दिल में नहीं इंस्टा पे कैद करना चाहता हूं,
घर के kitchen से ज़्यादा zomato Swiggy का खाता हूँ।
Fake news share करने से पहले verify करने की भी ज़हमत नहीं उठता हूँ।
बस कुछ भी कर के popular हो जाना चाहता हूँ,
मुझसे मिलिए मैं देश का भविष्य माना जाता हूँ।
जज़्बात की जगह emojis ने ले ली
असल रिश्तों की जगह ऑनलाइन friends ने ले ली
News की जगह सोशल मीडिया फ़ीड ने ले ली
माँ की रोटी की जगह डोमिनोज़ के पिज़्ज़ा चीज़ ने ले ली
इसलिये बाहर से ख़ुश अंदर से घुटता चला जाता हूँ
मुझसे मिलिए मैं देश का भविष्य कहलाता हूँ