Meri Kalam Se

Meri Kalam Se Here’s a collection of my thoughts.

04/05/2023

Tara jameen se chala hi gaya

तारा जमीं से चला ही गया
कुछ समय के लिए थम गया ये दिल
अनजाने में सहम गया ये दिल

खबर जिसको ठुकरा रहा था मन
पर वक्त के साथ प्रगाढ़ होती गयी
वह दुश खबर वह दुश खबर

लड़ियाँ निशानों की मिलती गयी
ह्रदय पे वॉर करती गयी

समय से साक्षात्कार हो ही गया
तारा जमीं से चल ही गया

पर सच तो सच है झुठला कैसे दूँ
जो लिख गया उसे मिटा कैसे दूँ

कुछ ठहर गया बहुत ही अंदर
कुछ टूट गया अपने ही अंदर

झिंझोड़ने लगी अतरंग यादें
बहने लगी यादों में यादें

कोई क्यों नहीं तुम्हारी जगह
बस तुम्हीं क्यों उसकी जगह

मन मान ही नहीं रहा
तुम्हारा इस तरह जाना

जाना भी इस तरह बहुत दूर
एक उल्कापिंड सा धूमिल होना

पल धूमिल नहीं होंगे वो गुजरे हुए
क्योंकि तुम मन में घर कर गए हो
हमेशा हमेशा के लिए

Address

Bangalore

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Meri Kalam Se posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Meri Kalam Se:

Share

Category