24/06/2026
*उम्मीद है तो जीवन है*
*उम्मीद है तो जीवन है*
ये सच है,
क्योंकि उम्मीद पे तो दुनिया क़ायम है!
उम्मीद है तो जीवन है,
ये सच है,
सारे रिश्तों की डोर उम्मीद से ही बंधी हैं!
उम्मीद है तो जीवन है,
ये सच है,
इंसा की हर एक साँस उम्मीद से ही तो चलती है!
उम्मीद है तो जीवन है,
ये सच है,
क्योंकि हर मोड़ पर उम्मीद ही एक नया रास्ता दिखाती है!
उम्मीद है तो जीवन है,
ये सच है,
क्योंकि दरार पड़े गर रिश्तों में वही तो बचाती है!
उम्मीद है तो जीवन है,
ये सच है,
डूबते का सहारा बन यही तो तारती है!
उम्मीद है तो जीवन है,
ये सच है,
हर निराशा से यही तो उबारती है!
उम्मीद है तो जीवन है,
ये सच है,
हर गिरते हुए का यही तो हाथ थामती है!
उम्मीद है तो जीवन है,
ये सच है,
हर मुश्किल से यही तो बचाती है!
उम्मीद है तो जीवन है,
ये सच है,
हर ग़म में ख़ुशी के पल यही उम्मीद तो लाती है!
हाँ!
उम्मीद है तो जीवन है,
क्योंकि हर कदम पर,
एक उम्मीद ही है जो सहारा बन जाती है,
हर हाल में हमें जीना सिखाती है,
ग़मों में मुस्कुराना सिखाती है,
डूबते का तिनके का सहारा बन जाती है,
नाजुक रिश्तों की डोर को,
संभाल कर संजो जाती है,
कभी दोस्ती तो कभी प्रेम को बचाती है,
ये उम्मीद है जीवन की आस बन,
जिंदगी से लड़ना सिखाती है,
हारे का सहारा बन,
हाथ पकड़ हर दर्द में दवा बन जाती है,
ये उम्मीद है,
तुम्हें हर हाल में खुश रहना सिखाती है,
अपनों से बैर नहीं प्रेम सिखाती है,
उम्मीद है तो जीवन है,
ये हर पल बात याद दिलाती है,
हारना नहीं जीतना है,
हर तूफ़ान से लड़ना सिखाती है,
*उम्मीद कभी छोड़ना नहीं ये बात बतलाती है!*
अदिति रूसिया
वारासिवनी
२४/६/२०२६