Azamgarh Bolega

Azamgarh Bolega "शब्द मेरी साँसें हैं। मैं वही लिखता हूँ जो आप महसूस तो करते हैं, पर कह नहीं पाते।" 📝

20/08/2026

1 साल के बच्चे तक को नहीं छोड़ा, देश को क्या खाक छोड़ेंगे?

प्रदेश सरकार ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम-1969 को 2023 में संशोधन करते हुए यह तय किया कि

जन्म से 21 दिन के अंदर पंजीकरण कराने पर 2 रुपए की जगह 20 रुपए।
30 दिन से 1 साल के भीतर पंजीकरण कराने पर 5 रुपए की जगह 50 रुपए।
जबकि 1 साल के बाद पंजीकरण कराने पर 10 रुपए की जगह 100 रुपए देने होंगे।

लेकिन आज़मगढ़ में जन्म मृत्यु पंजीकरण विभाग ने तो लूट मचा रखी है
यहां 20 , 50,100 रुपए की तो कोई बात ही नहीं कर रहा है, सीधा 500 से 1000 लेकर जनता की जेब काटी जा रही है।

19/08/2026

जिला अस्पताल आजमगढ़ की बदहाली, स्ट्रेचर न मिलने पर घंटों जमीन पर बैठ सरकार और प्रशासनिक कर्मचारियों को कोसता रहा।
लेकिन जिला अस्पताल के कर्मचारियों के कान पर जू तक नहीं रेंग रहा था।

लगातार यह चीखता-चिल्लाता रहा—क्या यही है असली भारत की सच्चाई?

17/08/2026

धार्मिक स्वतंत्रता का हवाला देकर धर्म परिवर्तन!

कह दिया किसी भी धर्म का प्रचार प्रसार हमारी संवैधानिक आजादी है। जो हमे इस देश के संविधान से मिली है।

यह न केवल धार्मिक स्वतंत्रता के विचार का हनन है, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अनुच्छेद 19 के साथ साथ अनुच्छेद 26,27 का हनन है। बाईबिल पढ़ना और समझना कब से गुनाह हो गया। आखिर किताब पढ़ना कब से गुनाह हो गया?

17/08/2026

मजदूरी मांगने पर दलित महिलाओं के साथ मारपीट और गालियां दी गईं।

घटना आजमगढ़ स्थित महमूदपुर की है, जहां दलित समुदाय की कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें मजदूरी नहीं मिली। इसके बजाय उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

योगी सरकार लगातार यह दावा करती है कि उत्तर प्रदेश में दलितों की स्थिति पिछले कई सालों में बेहतर हुई है।

ये घटना इस बात का प्रमाण है कि स्थिति सुधरी नहीं, बल्कि दयनीय हुई है। प्रत्यक्ष को प्रमाण की कोई जरूरत नहीं है।

15/08/2026

खून से लथपथ युवक लेकिन गुंडागर्दी रुकने का नाम तक नहीं ले रही, सरेआम नियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

कानून के डर से बेखौफ गुंडे किसी व्यक्ति की जान लेने पर उतारू है, लेकिन आजमगढ़ पुलिस को इसकी खबर तक नहीं!

घटना आजमगढ़ स्थित मेहनगर की है, जहां लोग लाठी डंडे अपने हाथ में लेकर कानून अपने हाथ में लेने का प्रमाण दे रहे हैं।

14/08/2026

“105 वकीलों की डिग्री फर्जी निकली… लेकिन बड़ा सवाल यह है कि बड़ी संख्या में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की डिग्रियां फर्जी पाई गई”।

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव आरके शुक्ला ने सोमवार को बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अभी तक 105 ऐसे अधिवक्ताओं को चिह्नित किया गया है, जिनकी लॉ डिग्रियां बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सर्टिफिकेट एंड प्लेस ऑफ प्रैक्टिस वेरिफिकेशन रूल्स-2015 के तहत सत्यापन में फर्जी पाई गई हैं।

यह तथ्य सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोलकर सरकार को बेनकाब कर डाला है। लेकिन गूंगी, बहरी सरकार लगातार नौकरियां खरीदने और बेचने में व्यस्त है, यहां युवा दिन के 12-12 घंटे लाइब्रेरी में आंख फोड़ने को मजबूर है।

09/08/2026

क्या कहे नेताओं को पुल ही डूब गया?

आजमगढ़ स्थित वजीरपुर का यह रास्ता अपनी जर्जरता का प्रमाण खुद ही दे रहा है।

आखिर हम शिकायत करे भी तो किससे, सब के सब बेपरवाह, आम जनता की बदहाली ही उसका नसीब है।


Akhilesh Yadav

09/08/2026

I got over 30,500 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

Address

Azamgarh
276207

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Azamgarh Bolega posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category