19/06/2025
#दुखद
थाना धानेपुर अन्तर्गत भवानीपुर के दूबे पुरवा निवासी सूरत में ट्रांसपोर्टर दूबे परिवार का मध्यप्रदेश के जनपद राजगढ़ में एसयूवी कार हुई दुर्घटनाग्रस्त। सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु व तीन लोगों के घायल होने की सूचना। परिजनों में मचा हाहाकार। मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल माह में भतीजे की शादी में शामिल होने आए ट्रांसपोर्टर विवाह के बाद परिवार सहित वापस सूरत जा रहे थे।
(1)-अनमोल उर्फ आयुष पुत्र भोलेनाथ दुबे उम्र 16 वर्ष (2)-प्रियांशु पुत्र रामबाबू पांडेय उम्र 14 वर्ष
(3)-शिवदेवी पत्नी दिवाकर तिवारी उम्र 50 वर्ष
(4)-प्रमिला पत्नी रमेश दुबे उम्र 40 वर्ष
घायल
(1)-रामबाबू पुत्र ज्वाला प्रसाद दुबे उम्र 50 वर्ष
(2)-अंशिका पुत्री भोलेनाथ दुबे उम्र 13 वर्ष
(3)-पुष्टम पत्नी भोलेनाथ दुबे उम्र 46 साल
निवासी ग्राम दूबे पुरवा मौजा भवानीपुर थाना धानेपुर जिला गोण्डा उत्तर प्रदेश!