Kumar Amit Bhagat Ayodhya Uttar Pradesh

Kumar Amit Bhagat Ayodhya Uttar Pradesh President of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Trust Shri Nitya Gopal Das Ji's supreme grace, President of

परम् पूज्य गुरुदेव भगवान जी के श्री चरणों में सादर प्रणाम 🙏🙏।
08/08/2024

परम् पूज्य गुरुदेव भगवान जी के श्री चरणों में सादर प्रणाम 🙏🙏।

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुगुरुर्देवो महेश्वर :गुरु साक्षात् परं ब्रह्मतस्मै श्री गुरवे नम : ।परम् पूज्य गुरुदेव भगवान जी...
21/07/2024

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु
गुरुर्देवो महेश्वर :
गुरु साक्षात् परं ब्रह्म
तस्मै श्री गुरवे नम : ।
परम् पूज्य गुरुदेव भगवान जी के श्री चरणों में सादर प्रणाम 🙏🙏

एकबार लक्ष्मण जी ने तीर्थ यात्रा जाने के लिए श्रीराम जी से प्रार्थना करने लगे ! श्रीराम जी ने यात्रा करने के लिए आज्ञा द...
01/09/2023

एकबार लक्ष्मण जी ने तीर्थ यात्रा जाने के लिए श्रीराम जी से प्रार्थना करने लगे ! श्रीराम जी ने यात्रा करने के लिए आज्ञा दे दी आज्ञा देने के बाद श्रीराम जी मुस्कराने लगे !
लक्ष्मण जी ने कहा— भगवन ! दास से कौन सी त्रुटि हो गयी जिसके कारण आप मुस्करा रहे है !
श्रीराम जी ने कहा— लक्ष्मण ! समय आने पर खुद ही आप समझ जायेंगे !
लक्ष्मण जी तीर्थ यात्रा जाने के लिए तैयारी करने लगे ! गुरूदेव श्री वसिष्ठ जी ने यात्रा का महूर्त श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी का निकाला ! महूर्त के अनुसार सूर्योदय के पहले प्रस्थान करना था !
लक्ष्मण जी को तैयारी करते करते रात्रि के दो बज गये ! लक्ष्मण जी सोचने लगे आज प्रात: पाँच बजे यात्रा करनी है ! यदि अब विश्राम करूँगा तो विलम्ब होगा !
अब ब्रह्म महूर्त भी होने वाला है ! अत: पहले जाकर श्री सरयू जी का स्नान कर ले ! ऐसा निश्चय करके स्नान करने के लिए लक्ष्मण जी सरयू के किनारे पधारे !
वहाँ बहुत प्रकाश हो रहा था ! राज घाट पर हजारों राजा महराजा स्नान कर रहे थे और संध्या करके आकाश मार्ग से चले जा रहे थे !
लक्ष्मण जी सोचने लगे कोई राम नवमी का पर्व नही कोई उत्सव – विशेष नही फिर इस ब्रह्म बेला में इतनी भीड कैसे इकट्ठा हो गयी ! लक्ष्मण जी यह दृश्य देखकर लौट आये !
श्रीराम ने पूछा – लक्ष्मण ! आज आप के तीर्थ यात्रा जाने का महूर्त था परंतु आप अभी तक स्नान ही नही किये !
लक्ष्मण जी ने कहा –भगवन ! आज मैने एक आश्चर्यमय घटना सरयू जी के किनारे देखा और राम जी को सारी घटना सुना दी !
श्रीराम ने कहा – लक्ष्मण ! आपने उन लोगों से पूछा नही कि आप कौन है कहाँ से पधारे है !
लक्ष्मण जी ने कहा – भगवन ! यह तो दास से बडी भूल हो गयी ! मैं संकोचवश कुछ भी नही पूछ सका क्योंकि वहाँ हजारों लोग स्नान कर रहे थे !
आज मैं पुन: जाऊँगा और सबसे परिचय पूछूँगा !
लक्ष्मण जी पुन: गये ! देखते है कल की तरह हजारों लोग स्नान कर रहे है लेकिन कोई किसी से बोलता नही है !
लक्ष्मण जी हाथ जोडकर प्रणाम करते हुए बोले — भगवन ! आप लोगों का परिचय जानना चाहता हूँ !
हजारों राजाओं ने कहा – हम लोग काशी गया जगन्नाथ बद्रीनाथ केदारनाथ श्रीरंगम रामेश्वरम और द्वारिकापुरी आदि अडसठ ( 68 करोड ) करोड तीर्थ देवताओं का रूप धारण करके यहाँ नित्य प्रति श्री अयोध्या का दर्शन एवं सरयू जी का स्नान करने आते है !
इसके बाद लक्ष्मण जी महिलाओं के घाट पर गये और उन्होंने उन माताओं को प्रणाम करते पूछा !
माताओं ने कहा – हम गंगा यमुना सरस्वती ताप्ती तुंगभद्रा कमला कोशी गंडकी नर्मदा कृष्णा एवं क्षिप्रा आदि भारत की हजारों पवित्र नदियाँ नित्य प्रति श्री राम पुरी का दर्शन एवं श्री सरयू जी का स्नान करने आते है !
उसी समय एक विकराल काला पुरूष आकाश मार्ग से आया और श्री सरयू जी की धारा में गिरा !
थोडी देर बाद जल से निकला तो गौरवर्ण,हाथ में शंख चक्र गदा आदि धारण किये प्रकट हुआ !
लक्ष्मण जी ने ऋषियों से पूछा – भगवन ! ये देवता कौन हैं जो अभी काले थे फिर गौरवर्ण के हो गये !
ऋषियों ने कहा लक्ष्मण ये तीर्थ राज प्रयाग है !
लक्ष्मण जी ने सारी घटना राम जी से बतायी !
श्रीराम जी ने कहा – भैया लक्ष्मण ! इस पुरी के दर्शन एवं स्नान हेतु 68 करोड तीर्थ अयोध्या में आते हैं और आप अयोध्या छोडकर अन्य तीर्थों का दर्शन करने जा रहे थे !
इसीलिए जब आप ने मुस्कराने का कारण पूछा था तब मैने कहा था उचित समय पर आप स्वयं जान जायेंगे !
अब आप निर्णय कर लीजिये कि तीर्थ यात्रा में जाना है या नही !!
*अवधपुरी मम् पुरी सुहावन !*
*उत्तर दिश बह सरयु पावन !!*
*!! जय श्री सीता राम !!*
बचपन धर्मार्थ ट्रस्ट अयोध्या धाम

Address

Shri Mani Ram Das Cantonment Pramod Van Shri Ayodhya Dham
Ayodhya
224001

Telephone

+919452172470

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kumar Amit Bhagat Ayodhya Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Kumar Amit Bhagat Ayodhya Uttar Pradesh:

Share

Category