18/03/2023
समाज में लगातार सक्रिय रहते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले लोकप्रिय संगठन "ब्राह्मण कल्याण संस्थान" के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मानित पं. अनिल कुमार शुक्ल जी द्वारा आगामी 26 मार्च शनिवार को होली मिलन एवं नव संवत्सर स्वागत समारोह का आयोजन फायर स्टेशन अमेठी के सामने स्थित श्री शिव मंदिर परिसर में किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक व ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष फणीन्द्र भूषण मिश्र ने कवि सम्मेलन में बहुत ही शानदार व प्रतिष्ठित कवियों को आमंत्रित किया है। हमारा सौभाग्य है कि एक साथ इतने मूर्धन्य विद्वान मनीषियों का सानिध्य प्राप्त होने का सुअवसर ब्राह्मण कल्याण संस्थान द्वारा उपलब्ध हो रहा है। अवधी के विराट कवि पं. रामबदन शुक्ल पथिक जी, हास्य और चुटीले व्यंग्य को लोकभाषा में पेश करने वाले महारथी पं. चंद्र प्रकाश पांडेय मंजुल जी, रस सिद्ध छंदकार पं. राजेंद्र शुक्ल अमरेश जी, देश भर में ओज रचनाओं के लिए प्रतिष्ठा प्राप्त बाबू रामेश्वर सिंह निराश जी, सुमधुर गीतों के लिए लोकप्रिय पं. सुरेश चंद्र शुक्ल नवीन जी, देश के चर्चित गीतकार शीतला सुजान जी और हिंदी सेवा संस्थान के संस्थापक व लोकप्रिय कवि श्री अजय जायसवाल अनहद जी के सानिध्य में हमें भी अपनी कविताएं पढ़ने का अवसर मिलेगा। अंत: आपसे आग्रह है कि नव संवत्सर विक्रमी संवत 2080 का सुस्वागत साहित्यिक परिवेश में करें और कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से गौरवान्वित करें।