विंध्य चौपाल ब्रेकिंग

विंध्य चौपाल ब्रेकिंग SATNA REWA SIDHI SINGRAULI LOCAL AND NATIONAL NEWS AVAILABLE

पूर्व विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर बाघ के प्राकृतिक आवास स्थल चित्रकूट और सरभंगा ट...
25/08/2025

पूर्व विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर बाघ के प्राकृतिक आवास स्थल चित्रकूट और सरभंगा टाइगर रिजर्व बनाए जाने एवं परसमनिया पठार क्षेत्र को इससे मुक्त रखते हुए यहां के आदिवासियों की जीविका उपार्जन हेतु पत्थर खदानों का संचालन पुनः कराए जाने कि मांग की।

25/08/2025

17/07/2025

चित्रकूट के रामघाट मे पानी पहुंचा दुकानों मे,दुकानदारो ने समेटना शुरू किया सामान,बाढ़ का रूप ले सकता है मन्दाकिनी का पानी

अजब गजब: पति पत्नी और मां की अजब कहानीपति के जिंदा रहते पत्नी ने साथ छोड़ा। पति पर केस दर्ज करवाया। दहेज में दिया उपहार ...
17/07/2025

अजब गजब: पति पत्नी और मां की अजब कहानी
पति के जिंदा रहते पत्नी ने साथ छोड़ा। पति पर केस दर्ज करवाया। दहेज में दिया उपहार और सब सामान भी ले गई। जब पति की मौत हुई तो पति के संबल हितलाभ के लिए दावा भी ठोक दिया। पति की मां को लाभ न मिले इसके लिए लगा दी सीएम हेल्पलाइन। इधर पति की परिवार आईडी में कहीं पत्नी का नाम नहीं, समग्र आईडी में मा के अलावा कोई नाम नहीं। ससुराल की वोटर लिस्ट में भी नहीं। चकराए अधिकारी ने अब इस मामले में मांगा मार्गदर्शन। उचेहरा के पोड़ी गरादा का मामला।

*इंदौर को स्वच्छता सुपर लीग में नम्बर वन का मिला खिताब*राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने काबिना मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, महा...
17/07/2025

*इंदौर को स्वच्छता सुपर लीग में नम्बर वन का मिला खिताब*
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त शिवम वर्मा को सौंपा अवॉर्ड, साथ में केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर सहित अन्य मौजूद।

सतना जिले में अब तक हुई वर्षा
17/07/2025

सतना जिले में अब तक हुई वर्षा

मैहर वर्षा
17/07/2025

मैहर वर्षा

शहडोल के बाद मैहर में भी ड्राईफ्रूट घोटाला, भवन निर्माण के नाम पर मिठाई, नमकीन और काजू-किशमिश के बिल पास!मैहर। शहडोल में...
16/07/2025

शहडोल के बाद मैहर में भी ड्राईफ्रूट घोटाला, भवन निर्माण के नाम पर मिठाई, नमकीन और काजू-किशमिश के बिल पास!

मैहर। शहडोल में उजागर हुए ड्राईफ्रूट और पोताई घोटाले की गूंज अभी थमी नहीं थी कि अब सतना जिले के मैहर क्षेत्र से भी चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रामनगर जनपद पंचायत की मूर्तिहाई ग्राम पंचायत में भवन निर्माण कार्य के नाम पर मिठाई, ड्राईफ्रूट और नमकीन के बिल पास किए गए हैं, जिससे पंचायत व्यवस्था की पारदर्शिता पर फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

पंचायत दर्पण पोर्टल पर अपलोड दो अलग-अलग बिलों में से एक बिल में जहां ईंट, रेत, सीमेंट, गिट्टी और गेट मरम्मत जैसे निर्माण कार्य दर्शाए गए हैं, वहीं दूसरे बिल में 10 किलो लड्डू, 5 किलो नमकीन, 4 किलो काजू, 500 ग्राम किशमिश, 200 चाय कप, 200 नाश्ता प्लेट, 20 दर्जन केले, 200 पानी की बोतलें और 1 किलो चायपत्ती जैसी खाने-पीने की वस्तुएं खरीदी गई बताई गई हैं।

हैरत की बात यह है कि यह फर्म सरपंच रामबली वैश्य के पुत्र की बताई जा रही है, जो भाजपा मंडल अध्यक्ष भी हैं। दोनों बिलों पर सरपंच और पंचायत सचिव रामदेव वैश्य के हस्ताक्षर और मुहर मौजूद हैं। वहीं फर्म के प्रोप्राइटर के रूप में संदीप कुमार बैस का नाम दर्ज है।

पहला बिल 27 फरवरी 2024 का है जिसकी राशि ₹44,875 है, जबकि दूसरा बिल 22 तारीख का है (महीना स्पष्ट नहीं), जिसकी राशि ₹12,350 बताई गई है। सरपंच से जब इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने पूरे मामले को सचिव की गलती करार दिया और दावा किया कि नाश्ते का सामान नकद में मंगाया गया था, लेकिन बिल निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता फर्म से कटवा लिया गया।

फर्म के उनके पुत्र से संबंध पर पूछे गए सवाल को टालते हुए सरपंच ने कहा कि वे अभी व्यस्त हैं, बाद में बात करेंगे।

इस प्रकरण पर जनपद पंचायत रामनगर के सीईओ मुन्नीलाल प्रजापति ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

छ: वर्ष से कम आयु के बच्चों के शैक्षणिक संस्थानों का सुबह 9 बजे से पूर्व संचालन न करें ...रीवा कलेक्टर ने जारी किए आदेश।
15/07/2025

छ: वर्ष से कम आयु के बच्चों के शैक्षणिक संस्थानों का सुबह 9 बजे से पूर्व संचालन न करें ...रीवा कलेक्टर ने जारी किए आदेश।

मैहर - मैहर कलेक्टर रानी बाटड के निर्देशन में मंगलवार को मैहर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर  ...
15/07/2025

मैहर - मैहर कलेक्टर रानी बाटड के निर्देशन में मंगलवार को मैहर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह और एसडीएम विकास सिंह ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

Address

Satna
Amarpatan
462008

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when विंध्य चौपाल ब्रेकिंग posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category