Gewad Ghati Times

Gewad Ghati Times खबर चौखुटिया की https://youtube.com/

कल बैराठेश्वर महादेव मंदिर चौखुटिया में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया!
09/03/2026

कल बैराठेश्वर महादेव मंदिर चौखुटिया में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया!

12/02/2026

न्यूज़ अपडेट | बजरंग ट्रॉफी सेमीफाइनल

बजरंग ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 13 फरवरी (शुक्रवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले में जिला पंचायत लीजेंड चौखुटिया का सामना महेंद्र लारा क्लब महलचोरी से होगा।

दोनों टीमों ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी।

क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक और कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि दोनों ही टीमें संतुलित और मजबूत मानी जा रही हैं।

12/02/2026

न्यूज़ अपडेट | बजरंग ट्रॉफी सेमीफाइनल

बजरंग ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 12 फरवरी को खेला जाएगा। इस रोमांचक मैच में इलेवन स्टार चौखुटिया का सामना महादेव इलेवन भिकियासेन से होगा।

12/02/2026

*न्यूज़ अपडेट | बजरंग ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट बाखली, चौखुटिया *

बजरंग ट्रॉफी में रोमांचक मुकाबलों के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

✅ इलेवन स्टार चौखुटिया
✅ जिला पंचायत लीजेंड चौखुटिया
✅ महादेव इलेवन भिकियासेन
✅ महेंद्र लारा क्लब महलचोरी

टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जहां खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। अब सभी की नजरें सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी।

खेल प्रेमियों में सेमीफाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

सिमलखेत में पकड़ा गया तेंदुआ!
05/01/2026

सिमलखेत में पकड़ा गया तेंदुआ!

खबर चौखुटिया - गेवाड़ विकास समिति, चौखुटिया के निरंतर एवं अथक प्रयासों से राज्य मार्ग (SH-33) चौखुटिया–बाखली–गोदी–खीड़ा–...
03/01/2026

खबर चौखुटिया -

गेवाड़ विकास समिति, चौखुटिया के निरंतर एवं अथक प्रयासों से राज्य मार्ग (SH-33) चौखुटिया–बाखली–गोदी–खीड़ा–बछुवाबांण–मेहलचौरी मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा ₹6,53,04,000 (छः करोड़ तिरपन लाख चार हजार रुपये) की स्वीकृति प्रदान करते हुए शासनादेश निर्गत कर दिया गया है।
गेवाड़ विकास समिति के प्रयासों से मिली यह मंजूरी स्थानीय जनता के लिए बड़ी राहत और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री गजेंद्र नेगी जी के निरंतर प्रयास, सक्रिय भूमिका और जनहित के प्रति समर्पण की विशेष रूप से सराहना की जाती है।

03/01/2026

ब्रेकिंग न्यूज!

रामगंगा नदी स्विठो पर पुल निर्माण को बड़ी मंजूरी-

रामगंगा नदी स्विठो पर प्रस्तावित पुल निर्माण को लेकर बड़ी और ऐतिहासिक जानकारी सामने आई है। गेवाड़ विकास समिति, चौखुटिया एवं जनमानस कल्याण समिति, धामदेवल द्वारा लंबे समय से रखी जा रही मांग पर माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अंतर्गत शीघ्र ही शासनादेश जारी होने जा रहा है।

यह निर्णय क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे स्थानीय जनता में उत्साह और खुशी की लहर है।

इस उपलब्धि के लिए गेवाड़ विकास समिति के माननीय अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री गजेंद्र नेगी जी के सतत प्रयास, संघर्ष और नेतृत्व की सर्वत्र सराहना की जा रही है।

Chaukhutiya News
26/12/2025

Chaukhutiya News

23/12/2025

खबर - गेवाड़ कप 28 दिसंबर से शुरू ।

22/12/2025

News update - भनौटिया में तेंदुए का हमला

22/12/2025
गेवाड़ घाटी के गौरव “Vijay Bora” बने ‘मैन ऑफ द सीरीज़
20/12/2025

गेवाड़ घाटी के गौरव “Vijay Bora” बने ‘मैन ऑफ द सीरीज़

Address

Chaukhutiya
Almora

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gewad Ghati Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Gewad Ghati Times:

Share