Kaavya Anu

Kaavya Anu शून्य की तलाश में, शून्य से ही पनपा, एक शून्य!

एक दिन फुर्सत मिली,तो सोचने बैठा -कितना कम सोचता हूँ अब!जीवन की व्यस्तता में उलझा मैं,क्या है पाने-खोने को,कोई बात है क्...
11/12/2025

एक दिन फुर्सत मिली,
तो सोचने बैठा -
कितना कम सोचता हूँ अब!

जीवन की व्यस्तता में उलझा मैं,
क्या है पाने-खोने को,
कोई बात है क्या रोने को?

कितने सवाल करता आया ख़ुद से,
आज सवाल ढूंढे न मिले,
क्या ये ही मेरा मन है?
इतना सरल,
क्या ये मैं हूँ?

भाव-अभाव,
सही-ग़लत,
अर्थ-निरर्थ,
हाँ-ना,
तुम-मैं,
मेरे भीतर की द्वंदता किधर हुई?

उफ़्फ़, मन ये भी सोच ना सका!

प्रवाह के संग बहता जा रहा मैं,
मुझमें खुदको मैं भी न मिला,
मेरा बीता कल भी न मिला!

मैंने ख़ुद को बदला पाया,
शायद यही सत्य है -
बदलाव ही प्रकृति का नियम है!

फिर सोचा मैं,
चलो अच्छा है -
जो हो रहा है,
जो हुआ, जो होगा,
सब अच्छा है!

अब सोचने को कुछ न था,
मैं था वही, पर मैं न था!

मन में कोई सवाल न थे,
बस मैं था, और -
उस पल में,
वहीं,
सबकुछ था!

-काव्या अनु

प्रेम,कथित तौर पर,होना ज़रूरी था!मुझे अपने भीतर,'कुछ' संजोना,ज़रूरी था!एक नीरवता का,सैलाब बैठा मेरे भीतर,उस सैलाब में,प्...
17/03/2025

प्रेम,
कथित तौर पर,
होना ज़रूरी था!
मुझे अपने भीतर,
'कुछ' संजोना,
ज़रूरी था!

एक नीरवता का,
सैलाब बैठा मेरे भीतर,
उस सैलाब में,
प्रेम का,
एक फूल खिलना,
ज़रूरी था!

नहीं तो मैं,
बिखर जाता,
कहीं डूबकर,
मर न जाता!
मेरे होने न होने के,
सवालों में,
सिमट कर रह जाता!

मेरे वजूद में,
प्रेम का,
अक्स ज़रूरी था!

मैं तो क्षुब्ध था,
प्रेम पाकर मुक्त हुआ,
अपूर्ण, सामान्य, एक मनुष्य,
प्रेम कर संपूर्ण हुआ!

अब सारे द्वेष, सारे कष्ट,
मंज़ूर थे,
सारे दर्द, सारे दुःख,
प्रेम के आगे,
तुच्छ थे!

मैं जैसा था, खुश था,
द्वंद में भी सुकून था!
बस शर्त यही थी -
प्रेम होना,
प्रेम का रहना,
मुझमें,
ज़रूरी था!

- काव्या अनु

© अनुश्री गोस्वामी

People that Stop By.The Idea was to stop in the -Anti-tranquility of the world.The name, fame; game...To master the mate...
14/09/2024

People that Stop By.

The Idea was to stop in the -
Anti-tranquility of the world.
The name, fame; game...

To master the material,
The Materialistic Azure,
To have it all, all at once,
And have it like NO ONE.

Oh, the bad fool I was.
Has someone been there?
No, none, no one ever.
How could I get there?

Out of TEN,
God may give you NINE,
But that ONE is always kept to thy.
And I have found ONE of mine,
In the 'People that Stop By'.

Yes the people,
Oh, the amazing people,
The family, friends and my dear ones.

That empty space that they fill,
After a long day; the toughest hill,
And what could they ask for in favour?
My time, my love and just to be there.

Oh, I will do it all, I am for sure.
To my people, my well-wisher, my cure.
More than love, what more one can ask?
For the People that do Stop By,
I thank them all.

- Kaavya Anu

© Anushree Goswami

Address

Allahabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kaavya Anu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Kaavya Anu:

Share

Category