Arnav News

Arnav News News media

29/04/2026

बंगाल चुनाव 2026 में सियासी तूफान! ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला—देखें क्या लगाए गंभीर आरोप
BreakingNews PoliticalStorm AssemblyElections2026

बंगाल चुनाव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप !
29/04/2026

बंगाल चुनाव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप !

सुवेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप .. इनके आरोप में कितनी सच्चाई है पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण (29 अप्रैल, ...
29/04/2026

सुवेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप .. इनके आरोप में कितनी सच्चाई है पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण (29 अप्रैल, 2026) से ठीक पहले राज्य की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भवानीपुर सीट, जिसे इस बार सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबला माना जा रहा है, वहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप
भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए “नकली उंगलियों” (Artificial Silicone Finger Caps) का इस्तेमाल किया जा सकता है।
उन्होंने अपने मोबाइल फोन में कथित नमूना दिखाते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी के एक पार्षद के जरिए लगभग 700 से अधिक ऐसी कृत्रिम उंगलियां मंगाई गई हैं। सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि इनका इस्तेमाल वोटिंग में धांधली करने और स्याही के निशान को छिपाने के लिए किया जा सकता है।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि भवानीपुर क्षेत्र में 3,800 से अधिक वोटर स्लिप्स बिना डिलीवर हुए वापस लौट आई हैं, जो उनके अनुसार चुनावी अनियमितताओं का संकेत हो सकता है। उन्होंने इस पूरे मामले में चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग करते हुए FIR दर्ज करने की अपील भी की।
TMC का कड़ा जवाब
टीएमसी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने इसे “पूरी तरह निराधार” और “राजनीतिक रूप से प्रेरित हास्यास्पद दावा” बताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में इस तरह की बातें केवल भ्रम फैलाने के लिए की जा रही हैं और भाजपा अपनी संभावित हार से घबराई हुई है।
भवानीपुर बनी चुनावी जंग का केंद्र
इस बार भवानीपुर सीट पश्चिम बंगाल चुनाव का सबसे चर्चित मुकाबला बन गई है, जहां एक ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं और दूसरी ओर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी।
गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी ने 2021 में नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को पराजित किया था, और इसी वजह से भवानीपुर की यह टक्कर राजनीतिक रूप से और भी अहम मानी जा रही है। कई लोग इसे “मदर ऑफ ऑल बैटल्स” यानी सबसे बड़ी चुनावी लड़ाई के रूप में देख रहे हैं।

28/04/2026

l“अगर बदमाशी की.. तो कायदे से ईलाज किया जाएगा
:पोल ड्यूटी पर तैनात एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा की टीएमसी उम्मीदवार को कडी चेतावनी......

28/04/2026

जमशेदपुर से सटे Dalma Wildlife Sanctuary में इन दिनों एक नन्हा हाथी का बच्चा ‘बादल’ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बादल अभी लगभग 5 महीने का है ... शुरू में इसे बीमार हालत में चाईबासा पोड़ाहाट के जंगल से लाया गया था .. तब से यह मासूम यही पर रहता है...
बादल अपनी मासूम हरकतों और चंचल अंदाज़ से ‘बादल’ हर किसी का दिल जीत रहा है। जंगल के बीच उसकी मस्ती और खेलकूद का नज़ारा देखने लायक है, जिसे देखने के लिए वन्यजीव प्रेमियों में खास उत्साह देखा जा रहा है।
स्थानीय लोग और पर्यटक इस नन्हे मेहमान की झलक पाने के लिए उत्सुक हैं। ‘बादल’ न सिर्फ दालमा के जंगलों की रौनक बढ़ा रहा है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता भी फैला रहा है।
WildlifeIndia Jharkhand NatureLovers AnimalLovers SaveWildlife ForestLife IncredibleIndia TrendingNow

क्या बंगाल की जनता बीजेपी को पसंद करती है
27/04/2026

क्या बंगाल की जनता बीजेपी को पसंद करती है

27/04/2026

Bangal चाचा ने दिखा दी बेखौफ हिम्मत सीधे ममता दीदी को दे दी खुली चुनौती, हर कोई नहीं कर सकता ऐसा!”

26/04/2026

“सुरक्षाबलों की सख्ती के आगे फीकी पड़ी ताकत—बंगाल चुनाव में किसकी नहीं चली

25/04/2026

तृणमूल कांग्रेस की नेता सायोनी घोष ने दिया बड़ा बयान—
“बंगाल न बिहार है, न उत्तर प्रदेश, न हरियाणा… बंगाल की अपनी अलग पहचान है।”
उन्होंने कहा कि हर राज्य की अपनी संस्कृति, राजनीति और सोच होती है, और बंगाल को किसी दूसरे राज्य से तुलना करना सही नहीं है। उनका यह बयान चुनावी माहौल में राजनीतिक बहस को और तेज कर सकता है।

24/04/2026

झल मुरी मैंने खाई मिर्ची उनको लग रही है झाड़ग्राम की छोटी सी झालमुड़ी और अचानक पहुंच गए Narendra Modi

झालमुड़ी वाला या SPG कमांडर? 🤯सोशल मीडिया की अफवाहों का सच सामने—दुकान के बोर्ड ने खोल दी पूरी पोल!
23/04/2026

झालमुड़ी वाला या SPG कमांडर? 🤯
सोशल मीडिया की अफवाहों का सच सामने—
दुकान के बोर्ड ने खोल दी पूरी पोल!

नवी मुंबई में भीषण आग: JWR लॉजिस्टिक्स कंपनी धू-धू कर जली, आसमान में छाया धुएं का गुबारशनिवार को नवी मुंबई के पाडेघर इला...
19/04/2026

नवी मुंबई में भीषण आग: JWR लॉजिस्टिक्स कंपनी धू-धू कर जली, आसमान में छाया धुएं का गुबार
शनिवार को नवी मुंबई के पाडेघर इलाके में स्थित JWR लॉजिस्टिक्स कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में उसने कंपनी के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काले धुएं के घने गुबार उठने लगे, जो दूर-दूर तक दिखाई दे रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही कंपनी परिसर में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोग अपनी जान बचाकर बाहर की ओर भागे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहे।
गोदाम में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और पूरे इलाके को सुरक्षित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटना स्थल से दूर रहें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Address

Tata
Adityapur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arnav News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share